Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAkanksha Dubey Case: आरोपी समर सिंह का मोबाइल लखनऊ से बरामद, गायक...

Akanksha Dubey Case: आरोपी समर सिंह का मोबाइल लखनऊ से बरामद, गायक ने खोले कई राज

- Advertisement -

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मामले में पुलिस लगातार समर सिंह से पूछताछ कर रही है। वहीं इस कड़ी में पुलिस तमाम सबूतो जुटानें की कोशिश में लगी है। इसी कड़ी मे समर सिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है। समर सिंह के पास से पास से पुलिस ने उनका मोबाईल खोज निकाला है जिसके सहारे कई और सबूतों को जुटाने का काम किया जा रहा है। समर सिंह का मोबाईल लखनऊ से उनके गाड़ी से मिला है।

जांच में क्या बोला समर

आकाक्षा दुबे मामले में समर सिंह से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को समर सिंह ने बताया कि वो 25 की रात गोरखपुर में था वहीं उसको वाराणसी से मुंबई के लिए फ्लाईट पकड़नी थी इसके लिए वो 26 की सुबह ही गोरखपुर से वाराणसी आया था। वहीं उसको इस बात की जानकारी हुई कि आकांक्षा ने आत्महत्या कर ली है।

उसने पुलिस को बताया कि लगातार आकाक्षा के रिश्तेदारों की कॉल आने से वो परेशान हो गया था। इसी कारण से उसने फोन को फ्लाईट मोड पर डाल रखा था। वहीं पुलिस को जांच में पता लगा है कि समर को आकांक्षा ने रात के 2 बजे कॉल किया था।पुलिस ने बताया कि कॉल रिसीव भी हुई थी। उस बाबत पुलिस को समर ने बताया कि वह कॉल रीसीव किया था लेकिन बात नहीं हो पाई थी। जिसके बाद उसने फोन बंद कर दिया।

26 मार्च को आकांक्षा की हुई थी मौत

उल्लेखनीय है कि विगत 26 मार्च को आकांक्षा की मौत की कबर सामने आई थी। दरअसल आकांक्षा ने वाराणसी के सारनाछ स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। वहीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर आकांक्षा को मारने का मुकदमा दायर किया है।

Also Read: Atiq Ahmed & Asharaf हत्या मामले की जांच करने के लिए 3 सदस्य एसटीएफ SIT टीम गठित, एक महीनें में सौपनी होगी रिपोर्ट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular