Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAkanksha Dubey Case: पुलिस ने संदीप को दिया क्लीन चिट, एक्ट्रेस की...

Akanksha Dubey Case: पुलिस ने संदीप को दिया क्लीन चिट, एक्ट्रेस की मां ने प्रशासन पर उठाए सवाल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Akanksha Dubey Case: आकांक्षा दुबे मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल संदीप सिंह को पुलिस ने क्लीन चिट दे दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों में नाराजगी है। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Case) की मां ने कहा कि पुलिस की कार्रनाई संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि संदीप ही होटल तक आकांक्षा को लेकर आया था। लेकिन पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दिया। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस को लेकर आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अब संदीप को क्लीन चिट को लेकर पुलिस पर कई सवाल खड़े किये हैं।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की मां ने खड़े किए सवाल

आकांक्षा दुबे की मौत के लगभग डेढ़ महीने हो चुके हैं। इस मामले की पुलिसिया जांच चल रही है। नामजद आरोपी समर सिंह और संजय सिंह वाराणसी के जिला जेल में बंद है। और इनके वकील जेल से बाहर निकालने के लिए कानूनी पैतरे आजमा रहे हैं।

एक्ट्रेस की मां मधु दुबे और उनके अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी पुलिस पर एक पक्षी कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल मधु दुबे का यह कहना है कि आकांक्षा दुबे को होटल में छोड़ने वाला संदीप सिंह और पार्टी देने वाला अरुण पांडेय और उनकी पत्नी श्रद्धा पांडेय को पुलिस ने क्लीन चिट क्यों दिया।

पुलिस ने होटल के वीडियो को नहीं दिखाया

एक्ट्रेस की मां ने कहा कि अभी तक पुलिस ने होटल और बार का वीडियो भी नहीं दिखाया। उन्होंने बार और होटल के वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया।वहीं सूत्र बताते हैं कि संदीप के मोबाइल फोन से अश्लील फोटो और वीडियो भी बरामद हुए थे उसके बाद भी पुलिस ने उस शख्स को क्लीन चिट कैसे दे दिया। कमरे के अंदर 17 मिनट रहने पर आकांक्षा दुबे की मां ने सवाल खड़ा किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल

उल्लेखनी है कि अभी तक आकांक्षा दुबे का विसरा रिपोर्ट भी परिजन को नहीं मिला है। विसरा रिपोर्ट की जांच देरी होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इनके अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी का कहना है कि हम लोग अब जरूरत पड़े तो उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर एसआईटी से जांच कराने की मांग करेंगे।

Also Read:

UP Nikay Chunav: प्रदेश में थमा चुनावी प्रचार का शोर, 38 जिलों में 11 को होनी है वोटिंग

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular