Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAkanksha Dubey Death: एक्ट्रेस आत्महत्या मामले में अभी भी पुलिस की जांच...

Akanksha Dubey Death: एक्ट्रेस आत्महत्या मामले में अभी भी पुलिस की जांच जारी, आरोपी गिरफ्त से बाहर

- Advertisement -

Akanksha Dubey Death: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। पुलिस लगातार कार्रवाई की बात कर रही है। इस बीच मां मधु दुबे का कहना है कि पुलिस इस मामले में ढीलाई कर रही है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए वो सीएम योगी का दरवाजा खटखटाएंगी। एक्ट्रेस के मौत मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है। मधु दुबे ने समर सिंह और उसके भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में उचित जांच की जा रही है।

कई सीसीटीवी फुटेज आ चुके हैं सामने

आकांक्षा दुबे की मौत से पहले के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं। वहीं हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आकांक्षा दुबे एक व्यक्ति के साथ जा रही है। वहीं वो कुछ देर के लिए सीढ़ी पर रुकती हैं। जिसके बाद वो अपने कमरे में जाती है। हालांकि उनके साथ वो शख्स भी जाता है। वहीं कुछ देर रुकने के बाद वो वापस आ जाता है। पुलिस इस बात को पता लगाने में जुटी हुई है कि इतने समय मे एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ।

मौत की रात पार्टी में गई थीं एक्ट्रेस

जानने वालों का कहना है कि जिस दिन एक्ट्रेस ने फांसी लगाई उस रात वो किसी पार्टी में गई थीं। जहां पर उन्होंने मस्ती की। वहीं उस स्थान की वीडियो भी सामने आ रहीं है। मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस मौत से पहले लाइव भी आई थी। वहीं लोगों का कहना है कि लाइव के दौरान उन्होंने कुछ बोला नहीं। उनका चेहरा देखने का बाद लग रहा था कि वो किसी बात से परेशान हैं।

26 मार्च को मिला था एक्ट्रेस का शव

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में मिला था। वाराणसी में एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आई थी। इस दौरान वो वाराणसी के एक होटल में रुकी हुई थी। जब उनको बुलाने के लिए सेट से एक लड़का गया तो उसने पाया कि एक्ट्रेस के कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है। जिसकी सूचना उसने होटल कर्मचारी को दी। होटलकर्मियों नें मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला। जहां एक्ट्रेस का शव पंखे से लटकता हुआ दिखा।

Also Read: UP Politics: केशव पर चाचा शिवपाल ने किया प्रहार, ट्वीट कर कहा- ‘कमल की फसल के चल रहे आखिरी दिन’

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular