Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsAkanksha Dubey Murder Case : बिना वैध लाइसेंस चल रहा होटल, एक्ट्रेस...

Akanksha Dubey Murder Case : बिना वैध लाइसेंस चल रहा होटल, एक्ट्रेस ने इसी होटल में किया सुसाइड

- Advertisement -

(Hotel running without valid license): कुछ दिन पहले वाराणसी के एक होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा (Akanksha) ने सुसाइड (Akanksha Dubey Murder Case) किया था। जिसके बाद इस मामले की तहकीकात शुरू हो गई।

  • बिना लाइसेंस चल रहा होटल
  • क्या सारनाथ में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट फेल है।
  • पुलिस कर रही जांच

बिना लाइसेंस चल रहा होटल

कुछ दिन पहले वाराणसी के एक होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा ने सुसाइड किया था। जिसके बाद इस मामले की तहकीकात शुरू हो गई। पुलिस ने मामले की छान – बिन में पाया की जिस होटल में एक्ट्रेस आकांक्षा ने सुसाइड किया था।

वह होटल अभी तक बिना लाइसेंस के चल रहा है। बता दे, बुद्धा सिटी कॉलोनी में होटल सोमेंद्र रेजीडेंसी बिना लाइसेंस पर चल रहा था। पुलिस इस होटल पर भी कार्रवाई करेगी। सवाल यह है कि अब तक इस होटल पर कार्यवाही क्यो नही हुआ।

क्या सारनाथ में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट फेल है।

वाराणसी में सारनाथ एक महत्वपूर्ण जगह है। जहा दूर- दूर से लोगों घूमने आते है। वहा विदेशी पर्यटक ज्यादा आते रहते है। जिस वजह से सारनाथ में बहुत सारे होटल बने है। लेकिन इस सुसाइड के बाद पुलिस जांच में पता चला की यह होटल बिना लइसेंस के चल रहा है।

तो क्या सारनाथ में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट फेल है। बता दे इस होटल में 21 कमरे लगे है। जहा अभिनेत्री आकांक्षा ने सुसाइड किया था। सबसे बड़ी बात यह है कि इस होटल में अधिकांश भोजपुरी कलाकार ही रुकते थे। इसके पीछे का वजह क्या है ? पुलिस इसकी छान बिन कर रही है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक किसी को कोई सुबूत नहीं मिला है। फ़िलहाल पुलिस अधिकांश भोजपुरी कलाकार के इसी होटल में रुकने का वजह ढूढ़ रही है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular