Sunday, July 7, 2024
HomeEntertainment NewsAkanksha Dubey : आकांक्षा केस के मामले के आरोपी समर सिंह ने...

Akanksha Dubey : आकांक्षा केस के मामले के आरोपी समर सिंह ने की विदेश भागने की तैयारी, यूपी पुलिस की रणनीति तैयार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Samar Singh, accused in Akanksha case, prepares to flee abroad): भोजपुरी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। जहां हर दिन कुछ ना कुछ नया खबरें सामने आती जा रही है। जहां एक्ट्रेस की मौत के बाद से हि सिंगर और उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह फरार है। वहीं अब एक्ट्रेस की मां ने आत्महत्या के लिए उकसाने पर भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि अब खबर सामने आई है कि समर सिंह और उनका भाई देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह विदेश भागने की फिराक में है। ऐसे में पुलिस ने भी नई रणनीति बना ली है।

खबर में खासः-

  • एक्ट्रेस की मां ने आत्महत्या के लिए उकसाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
  • समर सिंह विदेश भागने की फिराक में है
  • समर सिंह और उस के भाई पर लागे ये आरोप 
  • फरार है समर सिंह
  • जांच में जुटी पुलिस

समर सिंह और उस के भाई पर लागे ये आरोप 

बता दें आकांक्षा दुबे की मां ने बेटी की मौत का कसूरवार समर सिंह और उसके भाई को ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि समर सिंह और उसके भाई ने  उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। वहीं उनका कहना ये भी था की समर सिंह  उनकी बेटी के संग मारपीट करते थे। वह उस पर दबाव डालते थे कि वो किसी और के साथ काम न करें। अगर वह अपने काम के पैसे मांगती थीं तो मारपीट तक करते थे। वहीं उन्होंने ये भी बताया की उसका भाई संजय दुबे ने उनकी बेटी को 21 मार्च को जान से मारने की धमकी दी थी और इसके चंद दिन बाद उनकी बेटी की मौत हो गई।

फरार है समर सिंह

गौरतलब है कि आकांक्षा आत्महत्या केस के आरोपी समर सिंह एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही फरार है। अब  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समर सिंह नेपाल भाग गया है और पुलिस लगातार उसकी जांच में जुटी हुई है। जहां पुलिस उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में फंदे पर लटकी पाई गई थी। वहीं  उनके परिवार वाले भोजपुरी गायक समर सिंह पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मां मधु दुबे न्याय की गुहार लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रही है। अब देखते हैं कि समर सिंह कब तक पुलिस की गिरफ्त में आता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips : हल्दी देती है अचूक फायदे, जिससे होती है बहुत समास्याएं दूर, ये जानकर रह जाएंगे हैरान

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular