Sunday, July 7, 2024
HomeAssembly Result 2022Akhilesh 1st Statement after Defeat in UP Election 2022 : यूपी में...

Akhilesh 1st Statement after Defeat in UP Election 2022 : यूपी में चुनाव परिणाम के बाद अखिलेश का पहला बयान, भाजपा की सीटें घटाकर हमने अपनी ताकत दिखाई

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Akhilesh 1st Statement after Defeat in UP Election 2022 : यूपी में सपा की हार के बाद अध्यक्ष अखिलेश यादव का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह ट्वीट कर उन लोगों का धन्यवाद दिया, जिन्होंने सपा और गठबंधन पार्टियों को वोट दिया। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी सपा ने यह दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को भी घटाया जा सकता है। (Akhilesh 1st Statement after Defeat in UP Election 2022)

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!

2022 में बढ़ा समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत (Akhilesh 1st Statement after Defeat in UP Election 2022)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जो ट्वीट किया है उसका आधार चुनाव परिणाम के बाद आए आंकड़े कह रहे हैं। सपा को 2017 के 21.82 प्रतिशत के मुकाबले इस बार उससे कहीं अधिक 32.03 प्रतिशत वोट मिले हैं और 111 सीटें जीती है। उसने राज्य में प्रमुख विपक्षी दल के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। (Akhilesh 1st Statement after Defeat in UP Election 2022)

वहीं भाजपा को 2017 के 39.67 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 41.38 प्रतिशत वोट मिले। इसके 2.13 प्रतिशत वोट बढ़े जरूरी, लेकिन सीटों की संख्या 312 से घट गई है। भारतीय जनता पार्टी इस बार 255 सीट ही जीत सकी है।

(Akhilesh 1st Statement after Defeat in UP Election 2022)

Also Read : Magic of Bikini Girl did not Work in Hastinapur : हस्तिनापुर में नहीं चला बिकनी गर्ल का जादू, बीजेपी से हारीं कांग्रेस की अर्चना गौतम

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular