Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAkhilesh In Telngana : तेलंगाना में बोले अखिलेश- बीजेपी के चल रहे...

Akhilesh In Telngana : तेलंगाना में बोले अखिलेश- बीजेपी के चल रहे आखिरी दिन, बनेगी नई सरकार

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर चुन चुन कर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति साजिशें रचती रहती है कि कैसे उन्हें दबाया जाए और विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल किया जाय। ऐसा भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत ही होता है।

- Advertisement -

Akhilesh In Telngana : Political: आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव तेलंगाना के दौरे पर रहें। वहां पर खम्माम शहर में सीएम के।सी।आर। द्वारा आयोजित भारत राष्ट्र समिति की विशाल जन रैली को सम्बोधित किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रमजाल पार्टी है। वह भ्रम और नफरत फैलाती है। लोकतंत्र में विपक्षी नेताओं और सरकारों को जो मदद और सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। किसान, नौजवान सब परेशान है। उन्हें सपने दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार के 400 नहीं मात्र 399 दिन रह गए हैं। यह बचने वाली नहीं है। देश में जल्दी ही नई सरकार बनेगी।

अखिलेश ने की तेलंगाना सरकार की तारीफ

अखिलेश यादव ने के सी आर की तारीफ करते हुए कहा कि यहां की राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिको के लिए काफी काम किया है लेकिन उसका प्रचार ज्यादा नहीं हुआ है। अखिलेश ने कहा कि इस सरकार ने किसानों के खेत तक और घरों तक जल पहुंचाने की व्यवस्था की। जिसकी नकल केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है। बाजेपी पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को विकास में पीछे किया है। हम सब मिलकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। तेलंगाना से भाजपा का सफाया होने वाला है। उत्तर प्रदेश से भी भाजपा का सफाया होगा।

बीजेपी पर बरसे अखिलेश

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर चुन चुन कर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति साजिशें रचती रहती है कि कैसे उन्हें दबाया जाए और विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल किया जाय। ऐसा भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत ही होता है। तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। न्याय फिर कहां से मिलेगा? भाजपा बुनियादी मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई से मुंह चुराती है। किसानों की आमदनी सन् 2022 तक दुगनी करने का वादा था वह वादा पूरा होने वाला नहीं है।

यूपी के लोगों के साथ धोखा हुआ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के लोगों के साथ हर मामले में धोखा किया जा रहा है। गंगा आस्था, संस्कृति की नदी है उसमें विलास का क्रूज चलाया जा रहा है। गंगा नदी को वे साफ नहीं कर पाए। उत्तर प्रदेश में निवेश के नाम पर धोखा हो रहा है। नौजवानों का भविष्य चौपट है। महंगाई पर भाजपा क्यों मौन है? उन्होंने कहा कि जिन्हें पीएम बनना होता है, वे उत्तर प्रदेश जरूर आते है। वर्तमान पीएम गुजरात से आए।

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में भी होगी बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक, 2024 फतह करने की बनेगी रणनीति ?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular