Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसपा अधिवेशन: अखिलेश यादव तीसरी बार बने अध्यक्ष, बोले- लोकतंत्र और संविधान...

सपा अधिवेशन: अखिलेश यादव तीसरी बार बने अध्यक्ष, बोले- लोकतंत्र और संविधान का खतरा है

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। अखिलेश यादव को एक बार फिर सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उनके नाम का ऐलान चुनाव अधिकारी राम गोपाल यादव ने किया। पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी और पार्टी के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिया। अखिलेश की बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष ये तीसरी बार ताजपोशी है। इसी के साथ तय हो गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की कमान उनके हाथ ही होगी। बता दें कि लखनऊ के रमाबाई मैदान में इस वक्त सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है।

अखिलेश बोले- दिल्ली में झूठ बोलने वाला दल है

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि आपने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। अध्यक्ष बनाने के लिए सभी लोगों का आभार है। हम लोकतंत्र को बचाने का काम करेंगे। हम बाबा साहब सिद्धांतों पर चलते हैं। अखिलेश ने कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। आने वाले समय में सदस्यता अभियान चलाएंगे। दिल्ली में झूठ बोलने वाला दल मौजूद है। अब तक देश का काला धन वापस नहीं आया।

‘हम प्रार्थना करते हैं कि ये सरकार झूठ न बोले’

अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने बीते दिनों एक मूवी देखी थी, जिसमें हीरो झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ता था और वो सिर्फ़ झूठ बोलता था। एक बार उसके बच्चे का जन्मदिन था, पहले के सभी जन्मदिन पर वो झूठ बोलकर कभी बर्थडे पर नहीं आया। लेकिन बर्थडे में बच्चे ने भगवान से प्रार्थना की कि उसका बाप कभी झूठ ना बोले और उसकी कामना पूरी हो गई और वो उस शख्स का झूठ पकड़ा गया। आज हम भी नवरात्र के अवसर पर प्रार्थना करते हैं की ये सरकार सच बोलने लगे और झूठ ना बोले।

पहली बार अखिलेश 2014 में बने थे राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिलेश लगातार तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। पहली बार उन्हें एक जनवरी 2014 को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के स्थान पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उसके बाद अक्टूबर 2017 में और फिर अब पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। 2014 से पहले मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें- घर में सो रही महिला का कत्ल, हिरासत में लिए चार संदिग्ध

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular