Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsAkhilesh Yadav: मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलकर क्या बोले अखिलेश यादव,...

Akhilesh Yadav: मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलकर क्या बोले अखिलेश यादव, जानिए

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav: 28 मार्च को मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी। इसके बाद माफिया मुख्तार अंसारी के घर कई विपक्षी नेता मिलने पहुंचे। इसी क्रम में आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुख्या अखिलेश यादव गाजीपुर के मुहम्मदाबाद पहंचे। वहा पहुंच कर उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की। आज मुख़्तार के मौत को 11 दिन हो गए। मुहम्मदाबाद पहंचे अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के मौत पर भी सवाल उठाया।

जज से की जांच की मांग

अखिलेश यादव ने मुख्तार की मौत की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति वर्षों से जेल में है उसे ऐसा क्यों लगा कि उसकी जान को खतरा है? इसलिए मजिस्ट्रेट जांच और सरकार पर भरोसा नहीं है।

मुख्तार की मौत पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं मुख्तार अंसारी के सभी परिजनों से मिला। जो घटना घटी वह सभी के लिए चौंकाने वाली थी। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, संस्थाओं पर भरोसा कम हो गया है। लोग अपने न्याय के लिए आत्महत्या तक कर रहे हैं। आख़िर सरकार क्या चाहती है? सपा प्रमुख ने आगे कहा कि क्या आपको लगता है कि मुख्तार अंसारी की मौत स्वाभाविक है? क्या सरकार कुछ नहीं छिपा रही है? क्या रूस में नहीं हुई थी विपक्षी नेता की हत्या?

उमर अंसारी ने क्या कहा

अखिलेश यादव के मुहम्मदाबाद पहुंचने के बाद मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी ने कहा कि “अखिलेश भैया के आने से मुझे बहुत अच्छा लगा। उमर ने आगे कहा कि अखिलेश भैया ने मुझे बहुत हिम्मत दिया है।

पिता के मौत पर उठाया सवाल

बता दे, 28 मार्च को विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। वही 30 मार्च यानि मौत के दो दिन बाद मुख्तार को दफन किया गया। इस दौरान मुख़्तार के बेटे ने डॉक्टर और जेल के अधिकारीयों पर सवाल उठाए।

ALSO READ:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular