Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsAkhilesh Yadav Targeted BJP : अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया फर्जी...

Akhilesh Yadav Targeted BJP : अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया फर्जी एनकाउण्टर वाली सरकार बोले – ” प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Akhilesh Yadav Targeted BJP लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। गुंडे और अपराधियों के हौसले बुलन्द है।

  • बीजेपी पर कसा तंज
  • हर दिन बढ़ रही हत्या
  • क्या था मामला
  • शामली की घटना का किया जिक्र
  • पुलिस निर्दोषों और असहायों पर दिखाती रौब

बीजेपी पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कस्ते हुए कहा कि फर्जी एनकाउण्टर वाली सरकार को बताना चाहिए कि तमंचे की आपूर्ति कहां से हो रही है। अब तो मुख्यमंत्री के आवास के पास भी गोलीबारी की घटनाएं हो रही है।

हर दिन बढ़ रही हत्या

आगे कहा कि जब राजधानी लखनऊ में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो प्रदेश के अन्य जिलों में क्या स्थिति होगी। इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। प्रदेश के जिलों-जिलों में हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है।

क्या था मामला

दरअसल, लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के निकट हजरतगंज इलाके में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर नरही में मोबाइल सेन्टर संचालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बागपत के छपरौली में धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। बीते मंगलवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दो बदमाशों ने दिन दहाड़े घर में घुस कर व्यापारी की हत्या कर दी।

शामली की घटना का किया जिक्र

वही, शामली के थानाभवन में सोमवार को नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती डाली। ये तो कुछ चंद उदाहरण है।

भाजपा राज में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। सत्ता के संरक्षण में हिस्ट्रीसीटर और अपराधी थानों में और पुलिस पर भारी पड़ते दिखाई देते हैं।

पुलिस निर्दोषों और असहायों पर दिखाती रौब

अपराधों की संख्या कम दिखाने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से कतराती है। पुलिस अपराधियों को दण्ड देने और उनके खिलाफ मामले दर्ज करने के बजाय निर्दोषों और असहायों पर रौब दिखाती है।

भाजपा सरकार में लोग थाने और पुलिस के पास जाने से डरने लगे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के अन्यायी और अत्याचारी शासन से ऊब चुकी है।

जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार के अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देगी। कानून और संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों का सफाया होगा।

Also Read – बेटी को बचाने में गई पिता-पुत्र की जान, मोटर खोलने के दौरान हुआ हादसा, दो की मौत एक घायल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular