Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAkhilesh Yadav took a Jibe in Jaunpur : सपा की धुआंधार वोटिंग...

Akhilesh Yadav took a Jibe in Jaunpur : सपा की धुआंधार वोटिंग से धुआं वाले हवा में जाएंगे उड़

- Advertisement -

Akhilesh Yadav took a Jibe in Jaunpur  

Akhilesh Yadav took a Jibe in Jaunpur
इंंडिया न्यूज, जौनपुर :
Akhilesh Yadav took a Jibe in Jaunpur  अब तक के चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में धुआंधार वोटिंग हुई है। इस बार धुआं वाले धुआं-धुआं होकर हवा में उड़ जाएंगे। यह तंज सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जौनपुर के शाहगंज की जनसभा में बिना किसी का नाम लिए कसा। बोले, कहने को तो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन काम और वादों का आंकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा नजर आएगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो बोरी से पांच किलो की चोरी हो गई। अगर ये भाजपा वाले दोबारा आ गए तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी कर लेंगे।

अखिलेश यादव ने लगाए कई आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि आखिरी चरण आपका है। पहली बार मैं देख रहा हूं कि जनता चुनाव लड़ रही है। सपा नेता ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में जो एंबुलेंस चलाई थी उसे बाबा मुख्यमंत्री ने खराब कर दी। बाबा जी ने डायल 100 को भी बर्बाद कर दिया। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। यह भारत के संविधान को बचाने का चुनाव है। कहा उन्हें (भाजपा) अब तो उन्हें नींद नहीं आ रही है। पांचवें चरण में तो भाजपा के लोग शांत हो गए हैं। छठवें में उनकी भांप निकाल देंगे।

Also Read : Husband Murdered Wife and Mother in Law : पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध से रोकने पर किया वारदात

सत्ता आने पर जौनपुर को जोड़ेंगे एक्सप्रेस-वे से

प्रदेश भर में 11 लाख पद खाली है। सत्ता में आने पर भर्ती निकाली जाएगी। सरकार बनेगी तो 24 घंटे बिजली (24 hour electricity) दी जाएगी और 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। किसानों की सिंचाई माफ होगी, नौकरी और रोजगार के अवसर दी जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो जौनपुर को एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने फिर से दोहराया कि सपा की इस बार ऐतिहासिक जीत होगी। कहा कि हम सरकार बनाने के लिए वोट मांगने आए हैं।

हार के डर से पहुंच गए बनारस

अखिलेश यादव ने कहा कि जब पिछली बार वोट चाहिए था तो इन्होंने फ्री सिलेंडर बांटे थे, जब आज वोट मांगने आए हैं तो बताओ सिलेंडर का रेट क्या है? हम लोग चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। ये देश का सबसे बड़ा चुनाव है। इसका असर देश की राजनीति पर पड़ेगा। इस बार जिनको हार का सबसे डर है वो पहले से ही बनारस पहुंच गए हैं। सपा ने जौनपुर को मेडिकल कॉलेज दिया। सत्ता आने पर ऐसा मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, जिससे यहां के गरीबों को नि:शुल्क इलाज मिल सके।

Also Read : Amit Shah calls Akhilesh a Weak Bowler : फुलटॉस गेंद पर यूपी में लगाएंगे जीत का चौका

Read More : PM Modi Rally in Sonebhadra and Ghazipur : यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को लाएंगे वापस, सोनभद्र में पीएम मोदी ने किया वादा

Also Read : UP Election 2022 Sixth Phase Voting Tomorrow : छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान कल, सीएम समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा फैसला

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular