Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsAligarh News: CM योगी ने अलीगढ़ में परिवारवाद-जातिवाद को लेकर सपा-बसपा को...

Aligarh News: CM योगी ने अलीगढ़ में परिवारवाद-जातिवाद को लेकर सपा-बसपा को घेरा,जानें क्या कहा?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Aligarh News: सीएम योगी ने अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया सीएम योगी ने अपने संबोधन में राजा महेंद्र प्रताप सिंह को याद किया कहा वह महान स्वतंत्रता सेनानी थे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ ताला नगरी के रूप में दुनिया में विख्यात है। साला तालीम और तहसील यह कभी अलीगढ़ की पहचान थी लेकिन जातिवादी सोच के परिवारवादी दलों ने अलीगढ़ के ताला उद्योग को बंद करने का कार्य किया।

परिवारवादी-जातिवादी दलों को तालीम-तहसील से कोई मतलब नहीं

उसके मार्ग में कई बाधाएं खड़ी करी। यह परिवारवादी-जातिवादी दलों को तालीम तहसील से कोई मतलब नहीं था। यह तो बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे। तुष्टीकरण के आधार पर समाज को विभाजित करते थे और तुष्टीकरण के आधार पर इनके द्वारा जो समाज में भाई चोर करने का प्रयास किया गया था। इसी का परिणाम था पर्व और त्योहार आता था लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा हो जाता था। कर्फ्यू में लंबे समय तक लोगों को झेलने के लिए मजबूर होना पड़ता था। सामान्य वर्ग भयभीत रहता था। व्यापारी का उद्योग और कारोबार भी ठप पड़ जाता था। लेकिन आपने आज बदलते हुए अलीगढ़ को बदलते हुए उत्तर प्रदेश को और बदलते हुए भारत को आप देख रहे हैं। पिछले 9 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 1 लंबी दूरी तय की है।

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा-CM योगी

वैश्विक मंच पर भारत की एक प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज भारत के बारे में दुनिया की धारणा बदली है। भारत के नागरिकों को अब दुनिया में जहां कहीं भी जाते हैं वहां सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। एक और भारत की दुनिया में बढ़ती हुई लोकप्रियता दूसरी ओर भारत की सुरक्षित होती हुई सीमा आतंकवाद। नक्सलवाद और अलगाववाद पर पूरी तरह विराम लगाने की भारत सरकार लगी हुई है। सीएम योगी ने आगे कहा कि विकास के जो कार्य देश ने पिछले 9 वर्ष में किए हैं। हाईवे, रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट , वाटर बेस, जेल आईआईटी आदि। उन्होंने आगे कहा कि गरीब कल्याणकारी कार्यों के लिए भी आपने देखा होगा इसलिए नौकरी के अंदर जितने कार्य हुए हैं। आजादी के 7 वर्ष तक जिन लोगों ने शासन किया था वह लोग उसका दसवां हिस्सा भी नहीं कर पाए। आप देखेंगे करोड़ों लोगों को देश शौचालय की सुविधा का लाभ मिलता है स्किल डेवलपमेंट करोड़ों का स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया से जोड़ने का काम किया है करोड़ों लोगों के जन धन अकाउंट खोले गए हैं।

Wrestler Protest: खिलाड़ियों के समर्थन में उतरी खाप पंचायत, चौधरियों किया दिल्ली के लिए कूच

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular