Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsAligarh News: कैदियों द्वारा बनाई गई शिवलिंग और ॐ की बांसुरी को...

Aligarh News: कैदियों द्वारा बनाई गई शिवलिंग और ॐ की बांसुरी को जेल मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किया भेंट

- Advertisement -

Aligarh News: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के अलीगढ़(Aligarh) जिला कारागार(Aligarh District Prison) में बंद कैदियों द्वारा बनाई गई शिवलिंग और ॐ के बांसुरी  को प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति(State’s Prisons Minister Dharamveer Prajapati) के द्वारा देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू(Country’s President Mrs. Draupadi Murmu) को सप्रेम भेंट किया गया। जिसके बाद देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने कारागार में बनाई गई धार्मिक चीजों की जमकर तारीफ की इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कैदियों के द्वारा यह बहुत ही अच्छा कार्य किया गया है। इसलिए कैदियों के साथ-साथ जेल प्रशासन भी बधाई का पात्र है।

धार्मिक उपकरण पाने के बाद राष्ट्रपति ने कैदियों की जमकर तारीफ 

बता दें कि जेल में बंद कैदी दुर्योधन, धर्मेंद्र और अजय धार्मिक उपकरण बनाने का काम करते हैं साथ ही इन्हें चमकाने सजाने और संवारने का काम इमरान और शकील करते हैं। यह पांचों कैदी बड़े ही धार्मिक भाव से धार्मिक उपकरण बनाने का काम करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री(Prison Minister) धर्मवीर प्रजापति ने देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति महोदय को उपहार स्वरूप अलीगढ़ जिला कारागार में बनाए गए धार्मिक उपकरण भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी भगवान शिव शंकर की शिवलिंग और ॐ भेंट किया। धार्मिक उपकरणों को पाने की उपरांत देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कैदियों की जमकर तारीफ की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने की ये अहम टिप्पणी

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर जेल में बंद कैदियों के द्वारा धार्मिक उपकरण बड़े ही सुंदर और धार्मिक बनाए जा रहे हैं तो कहीं ना कहीं कैदियों का धार्मिक भाव इन उपकरणों के माध्यम से साफ तौर पर झलकता है उन्होंने जेल प्रशासन के साथ-साथ कैदियों की भी तारीफ की और कहा कि ऐसे कैदियों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। साथ ही जेल में इन कैदियों को अन्य सुविधाएं दी जाएं जिससे यह ऐसे उपकरण बनाकर धार्मिक परिदृश्य को और बढ़ा सकें।

जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया ये पूरा वाकया

यह सभी बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के द्वारा बताई गई है धर्मवीर प्रजापति ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उन्होंने देश की राष्ट्रपति महोदय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ जिला कारागार में कैदियों के द्वारा बनाए गए धार्मिक उपकरणों को उन्हें सप्रेम भेंट किया। जिसके बाद उन्होंने कैदियों और जेल तारीफ की तारीफ की है। अलीगढ़ जिला कारागार के जेल सुपरिंटेंडेंट विजेंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति जी ने देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की मुलाकात के दौरान उन्होंने अलीगढ़ जिला कारागार में बने धार्मिक उपकरण भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग और ॐ के प्रतीक भेंट किए जिला कारागार में बने धार्मिक उपकरणों देखकर राष्ट्रपति महोदया ने जिला कारागार में बंद कैदियों और उन्हें बनाने वाले कारीगरों की तारीफ की, जेल में बंद कैदी दुर्योधन, धर्मेंद्र और अजय धार्मिक उपकरण बनाते हैं साथ ही इन्हें चमकाने और सजाने सवारने का काम इमरान और शकील करते हैं, यह लोग काफी समय से जेल में बंद हैं और इनके द्वारा पूर्व में भी हनुमान जी की गदा बनाई गई थी जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जिला कारागार मंत्री ने सप्रेम भेंट किया था।

Jio’s cheap recharge plan: Jio का ये है सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, सिर्फ 75 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और कई फायदे

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular