Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAll India Brahmin Sabha: आजमगढ़ में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक...

All India Brahmin Sabha: आजमगढ़ में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक संपन्न नवनिनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

- Advertisement -

All India Brahmin Sabha: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक नगर के बड़ा गणेश मंदिर में मंगलवार को सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय समिति द्वारा जनपद के पं. शर्मानंद पाण्डेय को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष पं. रितेश कुमार पांडेय को बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने का किया कार्य-राष्ट्रीय संगठन मंत्री

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है और विश्व के सुख व शांति की कल्पना की है। आगे उन्होंने कहा कि कर्मठ व जुझारू समाजसेवी शर्मानंद पाण्डेय और रितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपकर राष्ट्रीय संगठन ने सराहनीय कार्य किया है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

बैठक में समाज के युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने का किया गया आह्वान

बैठक में समाज के युवाओं को नशाखोरी से दूर रखने, उन्हें अधिक से अधिक शिक्षित कर समाज मेंं फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने व समाज को संगठित होने पर बल दिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा क‌ि इस दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। महासभा के प्रत्येक सदस्य को एक साथ लेकर चलना मेरी जिम्मेदारी होगी।

इस अवसर पर कई सांगठनिक लोग रहे मौजूद

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, बंशीधर पाठक,रमेश चंद्र पाण्डेय,हरीश पाठक, दीनानाथ मिश्रा, जयराम उपाध्याय पंचदेव पाण्डेय,चन्द्रजीत तिवारी,संजय दुबे,शिवशंकर मिश्रा, राजेश गिरी,कन्हैया पाण्डेय ,महंत दुर्गेश तिवारी विवेकानंद मिश्रा, हरिगोविन्द तिवारी, रविप्रकाश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

UP Nikay Chunav 2023: सहयोगी ने ही बढ़ा दी टेंशन, बीजेपी-निषाद आमने-सामने

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular