Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAmethi: 15 दिनों के लिए क्वारंटीन हुआ आरिफ का दोस्त सारस, कल...

Amethi: 15 दिनों के लिए क्वारंटीन हुआ आरिफ का दोस्त सारस, कल कानपुर चिड़ियाघर में किया गया था शिफ्ट

- Advertisement -

Amethi: अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती को लेकर पूरे देश में चर्चा है। वहीं हाल ही में उनसे उनके सारस को दूर कर दिया गया। वन विभाग की टीम ने सारस को आरिफ से लेकर गई। जिसके बाद प्रदेश में राजनीति भी होने लगी थी। वहीं इस प्रकरण में सामने आया था कि सारस रायबरेली के वन विहार से गायब हो गया है। जिसके बाद आरिफ ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने सारस और अपनी दोस्ती को लेकर कई बातों को कहा था। अब जानकारी सामने निकल आई है कि सारस को रायबरेली से कानपुर जू में शिफ्ट किया गया है। इसकी जानकारी कानपुर जू के रिजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने दी।

रायबरेली से कानपुर आया सारस

सारस पक्षी को रायबरेली के वन विहार से कानपुर के जू में शिफ्ट किया गया है। इसके बाद जानकारी आई है कि सारस पक्षी को 15 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए कानपुर जू के रिजनल फॉरेस्ट ऑफिसर नवेद इकराम ने बताया कि मोहम्मद आरिफ का दोस्त ‘सरस’ 26 मार्च को रायबरेली से कानपुर जू में शिफ्ट हो गया और 15 दिनों के लिए क्वारंटीन हो गया। इसे कल लाया गया था और 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है। पशु चिकित्सक भी मौजूद थे। सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। हमने इसे आम जनता से दूर रखा है और 24 घंटे इसकी निगरानी कर रहे हैं।

आरिफ को थमाया गया नोटिस

सारस के दोस्त आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी के साथ आरिफ को वन विभाग की तरफ से एक नोटिस भी मिला है। नोटिस में आरिफ को बयान दर्ज करने के लिए भी कहा गया है। आरिफ को 4 अप्रैल को तलब किया गया है।

Also Read: Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, SC का आदेश, दो दिन में सरकार जारी करे नोटिफिकेशन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular