Monday, July 8, 2024
HomeLatest NewsAmit Shah: लोकसभा में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा नेहरू...

Amit Shah: लोकसभा में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा नेहरू की गलती से बना pok

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Amit Shah: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार के दिन जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो नए बिलों की चर्चा की। इस दौरान उन्होने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि कुछ लोगों को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना काफी खटक गया है।

अमित शाह ने आगे क्या कहा

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जम्मू कश्मीर आरक्षण संशोधन अधिनियम 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2023, इन 70 सालों में जिन लोगों के साथ अन्याय हुआ है, जो अपमानित हुए हैं और जिनको अन देखा किया गया है, यह बिल उन्हीं को न्याय दिलाने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि धारा 370 वहां से हटाना 45 हजार लोगों के मौत की जिम्मेदार थी, इसलिए हमारी सरकार ने उस धारा को वहां से उखाड़ फेंका।

कांग्रेस पर साधा निशाना (Amit Shah)

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की वजह से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर Pok की समस्या हुई। उन्होंने पूरा कश्मीर लिए बगैर सीजफायर कर लिया था, वरना वह हिस्सा आज हमारा होता। बता दें कि अमित शाह के इस बयान के बाद सदन में काफी हंगामा भी हुआ, फिर इसके बाद विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया।

Also Read: Kim Jong Un: आखिर क्यों हो गए उत्तर कोरिया के शासक भावुक, आंखों से…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular