Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsAmroha Crime News : किसान की गला रेतकर की हत्या, घर से...

Amroha Crime News : किसान की गला रेतकर की हत्या, घर से 50 मीटर दूर कूड़े के ढेर में मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), Amroha Crime News अमरोहा : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव बीमा सुल्तानपुर से एक खतरनाक मामला सामने आया है।

जहा घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर शव को घर के आंगन में पड़े कूड़े के ढेर में दबा दिया गया। हत्या की आशंका आते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप।

  • क्या है पूरा मामला
  • हत्या से इलाके में मचा हड़कंप
  • राजीव कुमार ने दी जानकारी

क्या है पूरा मामला

बता दें, अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र के बीमा टिकरी गांव का है। जहां पर सुबह सवेरे किसान का घर के आंगन में पड़े कूड़े के ढेर में सब मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसान घर पर अकेला था। अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से कई बार लहूलुहान कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए घर के आंगन में पड़े कूड़े के ढेर में छिपा दिया।

हत्या से इलाके में मचा हड़कंप

किसान की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि हत्यारों ने हत्या कर किसान को उसी के घर में दबा दिया। किसी को इस घटना की भनक भी नहीं लगी। खून के छींटे देख ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर में देखा। जिसके बाद लहूलुहान मृतक किसान का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजीव कुमार ने दी जानकारी

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आदमपुर का एक गांव है। जहां किसान राजेंद्र इन्हीं के घर के कंपाउंड में गढ़ी शव पाई गई है। ऐसा लगता है जैसे मर्डर घर में हुआ। इस पर पुलिस अपनी जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

also read – रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख आई सामने, जानिए कब है वो शुभ मुहूर्त

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular