Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअनुप्रिया पटेल का सपा पर बड़ा हमला, बोली-अखिलेश यादव मुंगेरीलाल जैसे हसीन...

अनुप्रिया पटेल का सपा पर बड़ा हमला, बोली-अखिलेश यादव मुंगेरीलाल जैसे हसीन सपने देख रहे

- Advertisement -

RAHUL PANDEY

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा की सहयोगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। किदवई नगर से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी के समर्थन में अनुप्रिया ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा और उसके गठबंधन सरकार फिर से बनने जा रही है। अनुप्रिया पटेल ने सभी विरोधियों के दावों को खारिज करते हुए सपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा सपा मुखिया अखिलेश यादव मुंगेरीलाल जैसे हसीन सपने देख रहे हैं। जो कि सच होने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सपा सहित विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। जनता उनकी असलियत जानती है। जनता अब इनकी सत्ता नही सौंपने वाली है।

विपक्षियों के दावे धरे रह जाएंगे। योगी सरकार के शानदार काम के दम पर भाजपा गठबंधन फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश का चौमुखी विकास फिर से सरकार बनने का कारण बनेगा। अनुप्रिया ने दावा किया कि प्रदेश अपराध मुक्त हो चुका है।

एनडीए फिर से उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी कर रहा है। उन्होंने भाजपा के महेश त्रिवेदी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी नई भाजपा सरकार

अनुप्रिया पटेल ने केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों का बखान करते हुए दावा किया, कि बचे हुए कार्यों को नई भाजपा गठबंधन सरकार आगे बढ़ाएगी। जो भी कार्य आधे अधूरे हैं या जिनका शिलान्यास किया जा चुका है, उनको अगले 5 सालों में पूरा करके आम जनता को राहत देने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश में निवेश का माहौल बना है, जिससे रोजगार बढ़ेगा। एक्सप्रेस वे का जाल बिछाने के बाद अब नदियों को जोड़ने का भी काम शुरू किया जाएगा।

चुनाव नतीजे विपक्षियों के होश उड़ देंगे

केंद्रीय मंत्री ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो विपक्षी मुंह ताकते रह जाएंगे। उन्होंने कहा प्रचंड बहुमत की सरकार भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ बना रही है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्षियों के होश उड़ जाएंगे।

महेश त्रिवेदी के लिए अनुप्रिया बोलीं यही वो विधायक हैं, जो कांग्रेस को पराजित कर पाए हैं। इसलिए इनको फिर से विजयी बनाएं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular