Atit Ahmed Shot Death: इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के काफिले में चली गोलियां। जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज के पास का है।
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। pic.twitter.com/5yOV3Phf5m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।
(तस्वीरें घटनास्थल से हैं) pic.twitter.com/Y6MUDFJUPp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
#WATCH उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।
(वीडियो घटनास्थल से है) pic.twitter.com/pePb6KYfw0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
बीच रास्ते में गोलियों की बरसात
अतीक अहमद और अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच मीडिया आईडी कार्ड लगाए हमलावरों ने दोनों पर हमला कर दिया। जानकारी हो कि अतीक अहमद के बेटे को आज ही प्रयागराज के एक कब्रिस्तान में दफनाया गया था। वहीं अपने बेटे के ही अंतिम संस्कार में अतीक शामिल नहीं हो सका था। कोर्ट के आदेश के बाद से माफिया अतीक अशरफ को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच हमलावरों ने दोनों की हत्या कर दी।
पुलिस ने गिरफ्तार किया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने हमाला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सबसे बड़ी बात है कि पुलिस के सामने और मीडिया के सामने ही दोनों माफियाओं पर हमलावरों ने गोलियों की बारिश कर दी। इस मामले पर जल्द ही पुलिस बयान जारी करेगी।