Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsAtiq murder case : एसटी हसन ने पुलिस पर लगाया आरोप कहा...

Atiq murder case : एसटी हसन ने पुलिस पर लगाया आरोप कहा – “कानून के हत्यारों की सुपुर्दगी में जब हत्या हुई तो…………………

- Advertisement -

Atiq murder case : एसटी हसन ने अतीक के हत्याकांड के बाद बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि “यूपी में पहले विकास दुबे की हत्या हुई हैं।

फिर उसके बाद प्रदेश में उमेश पाल की हत्या हुई। अब यह अतीक अहमद की हत्या हुई है। तो आखिर पुलिस कर क्या रही है।”

  • पुलिस राजनीतिक दबाव में न करे काम
  • कनपटी पर सटाकर मारी गोली
  • माफियाओं को सख्त से सख्त सजा – एसटी हसन

पुलिस राजनीतिक दबाव में न करे काम

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस के ऊपर से विश्वास उठ गया है। पुलिस का इकबाल कायम रखना चाहिए।

पुलिस को किसी भी राजनीतिक दबाव में कोई ऐसा काम नहीं करना, या किसी भी और दबाव में ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए। जिससे प्रदेश में रहने वाले लोग का मनोबल टूटे।

कनपटी पर सटाकर मारी गोली

उन्होंने कहा कि अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े हुए थे। जिसको लेकर सपा सांसद के द्वारा कहा गया कि सारे इनकाउंटरों पर सवाल उठ रहे हैं। अतिक की कितनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

उसे आखिर प्रेस से क्यों बात करने की इजाजत दी गई। आगे कहा कि पुलिस वहा क्या कर रही थी। पुलिस के रहते हुए अपराधी ने कनपटी पर सटाकर गोली मार दी।

माफियाओं को सख्त से सख्त सजा – एसटी हसन

हम भी चाहते हैं अपराधी को सजा मिले लेकिन न्यायालय से सजा मिलनी चाहिए। हम ही चाहते हैं माफियाओं को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए लेकिन इसकी एक प्रक्रिया है। उसके हिसाब से सजा मिले। लेकिन सजा के लिए ये तरीका ठीक नहीं है।

also read- अतीक और अरशद हत्या के आरोपी की क्या है पूरी कहानी, जानिए शनि ने अतीक को क्यों मारा ?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular