Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya: सीएम योगी ने किया जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण, बोले-...

Ayodhya: सीएम योगी ने किया जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण, बोले- संतों की शिक्षाओं पर गर्व

- Advertisement -

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, अयोध्या: राननगरी में सीएम योगी ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य की 5 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। गोलाघाट स्थित अम्मा जी मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसको स्टेचू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के इस धराधाम पर 120 वर्षों बाद रामानचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ। आप सबको बधाई व आभार।

सीएम योगी ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत दुनिया के अंदर ज्ञान की भूमि है। यहां वेदों की परंपरा का साक्षात दर्शन होता है। वेदों की परंपरा और मंत्र ऋषियों ने उद्घाटित किये। यही भारत की परम्परा है। संतों-ऋषियों का सानिध्य भारत को प्राप्त हुआ। अद्वैत हो या द्वैत हो ये मंजिल पर पहुंचने के अलग-अलग मार्ग हैं। हमारे संतों ने हमें वो रास्ता दिखाया।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषा में ऋषियों ने हमेशा यही कहा, महाजनों येन गतः सपंथा। यही भारत की विराटता है इसीलिए कहा गया एकम सत्य विप्रा बहुदा वदन्ति। वर्षों पहले स्वामी रामानुजाचार्य जी ने आक्रांताओं से बचने के लिए एक द्वैत मार्ग दिखाया। उससे पहले शंकराचार्य जी ने अद्वैत मार्ग हमको दिखाया। ये सभी दर्शन हमको अलग अलग कालखंड में दिखाई दिए।

भारत को संतों की शिक्षाओं पर गर्व
उन्होंने कहा कि आज भारत अपने संतो की उन शिक्षाओं पर गर्व करता है। कल हम सबने उज्जैन में महाकाल के भव्य रूप का दर्शन किया। इससे पहले हमने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देखा। उससे पहले बाबा केदारनाथ के पुनरुद्धार को देखा। उससे पहले हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास को देखा। यही नया भारत है। हमको इस पर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए।

स्वामी रामानुजाचार्य के संदेशों पर चलने की जरूरत
स्वामी रामानुजाचार्य जी इस धराधाम पर अवतरित हुए थे। राम मंदिर के पहले उनकी प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। यह गर्व का विषय है। इस मठ द्वारा अनेक गरीब कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। ये सारे कार्य धर्म के ही कार्य हैं। हमारे मठ मंदिर प्राचीन काल से ही अन्न भोज का कार्य कर रहे हैं। इसीलिए कहा जाता है कि जात पात पूछे नहीं कोई, हरि का भजे तो हरि का होइ। इसी मार्ग पर हमको चलकर सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करना है। लोककल्याण के लिए सनातन धर्म ही नहीं सभी भक्त जब उस परंपरा से जुड़ेंगे तो हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में सफल होंगे।

राकेश दत्त मिश्र को किया गया नजरबंद
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र को नजरबंद कर दिया गया। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आवास पर पुलिस तैनात है। सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर राकेश दत्त मिश्र ने ज्ञापन देने की घोषणा की थी। ज्ञापन में तहसील सदर के एक लेखपाल को बर्खास्त करने मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav: मुखाग्नि देने के बाद नेता जी के अंदाज में नजर आए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं के बीच बड़ा संदेश – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular