Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya Deepotsav: पीएम मोदी ने उतारी सरयू आरती, बोले- आज अयोध्या दीपों...

Ayodhya Deepotsav: पीएम मोदी ने उतारी सरयू आरती, बोले- आज अयोध्या दीपों और भावनाओं से भव्य है

- Advertisement -

Ayodhya Deepotsav

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरयू घाट पर आरती में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा कि आज अयोध्या जी, दीपों से दिव्य हैं, भावनाओं से भव्य हैं, आज अयोध्या नगरी, भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम अध्याय का प्रतिबिंब है।

दीपक हमारे लिए वस्तु नहीं, ये जीवंत उर्जापुंज हैं

पीएम मोदी ने कहा कि हमने त्रेता की उस अयोध्या के दर्शन नहीं किए, लेकिन प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आज हम अमृतकाल में अमर अयोध्या की अलौकिकता के साक्षी बन रहे हैं। हम उस सभ्यता और संस्कृति के वाहक हैं, पर्व और उत्सव जिनके जीवन का सहज-स्वाभाविक हिस्सा रहे हैं। दीपावली के दीपक हमारे लिए केवल एक वस्तु नहीं है। ये भारत के आदर्शों, मूल्यों और दर्शन के जीवंत ऊर्जापुंज हैं। जगत प्रकास्य प्रकासक रामू। अर्थात, भगवान राम पूरे विश्व को प्रकाश देने वाले हैं। वो पूरे विश्व के लिए एक ज्योतिपुंज की तरह हैं।

सूर्य अस्त हो गए, हमारे दीपक जलते रहे

पीएम मोदी ने कहा कि मध्यकाल और आधुनिककाल तक भारत ने कितने अंधकार भरे युगों का सामना किया है। जिन झंझावातों में बड़ी-बड़ी सभ्यताओं के सूर्य अस्त हो गए, उनमें हमारे दीपक जलते रहे, प्रकाश देते रहे और फिर उन तूफानों को शांत कर उद्दीप्त हो उठे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular