Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsAyodhya: रामनगरी पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, रामलला का किया दर्शन

Ayodhya: रामनगरी पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, रामलला का किया दर्शन

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पहली बार राम नगरी अयोध्या पहुंची। जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। उनकी बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने राम मंदिर में जाकर रामलला का दर्शन किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने की रामलला की आरती

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरयू घाट पर महाआरती में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पवित्र सरयू नदी पर पूजा-अर्चना भी की। जिसके बाद वह अयोध्या के रामलला मंदिर पहुंची और रामलला की आरती में शामिल हुई।

PM और राष्ट्रपति भगवान राम के ल लिए समर्पित 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दौरे के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “यह बहुत अच्छा था। राष्ट्रपति ने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने आरती की। मुझे लगता है कि यह भगवान राम के सभी भक्तों के लिए एक सबक है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भगवान राम के प्रति कितने समर्पित हैं।”
यह भी पढ़ें:-
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular