Monday, July 8, 2024
HomeLatest NewsAyodhya: बीजेपी ने अयोध्या में चुनाव क्यों हारा? INDIA NEWS की पड़ताल...

Ayodhya: बीजेपी ने अयोध्या में चुनाव क्यों हारा? INDIA NEWS की पड़ताल में सामने आई वजह

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Ayodhya: 4 जून को लोकसभा की मतगणना हुई, NDA की सीट उम्मीद से कम रही। इस दौरान बीजेपी को यूपी में केवल 36 सीट ही मिली। इस हार में सबसे ज़्यादा चर्चा अयोध्या सीट की रही। आखिर क्यों राम मंदिर बनवाने के बाद भी बीजेपी को अयोध्या में हार का सामना करना पड़ा ? जब हमारी इंडिया न्यूज़ की टीम इसकी पड़ताल में अयोध्या पहुंची तो सुशीला देवी ने अपनी दर्द भरी दास्तान सुनाई।

रोड चौड़ीकरण रही वजह

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने देश को चौका दिया है लेकिन अयोध्या में ऐसा क्या हुआ, इसकी पड़ताल करते हुए इंडिया न्यूज़ की टीम पहुँची सुशीला देवी जी के पास, जो अयोध्या के वृद्ध आश्रम में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। लेकिन कुछ समय पहले तस्वीर कुछ और थी सुशीला देवी का अपना मकान था। अयोध्या के श्री राम अस्पताल रोड पर जिसे सड़क चौड़ीकरण के चलते तोड़ दिया गया। अधिकारियों ने सुशीला देवी को विश्वास दिलाया कि उन्हें दूसरा मकान मिलेगा, लेकिन मकान गिर जाने के बाद उनके अधिकारियों के दफ़्तरों में चक्कर लगाते -लगाते मुआवज़े में मिले 1 लाख रुपय भी ख़त्म हो गए।

ये भी पढ़ें: Ayodhya: बीजेपी ने अयोध्या में चुनाव क्यों हारा? INDIA NEWS की पड़ताल में सामने आई वजह

सुशीला ने सुनाई आपबीती

मजबूरी में सुशीला देवी को सड़क पर ही जीवन जीने को मजबूर होना पड़ा और जहाँ कभी कभी खाना भी नसीब नहीं होता था। जिसे बाद वो वृद्ध आश्रम आई और अब यहाँ उनकी बूढ़ी पथराई आखें इंतज़ार कर रही है कि कभी वो दिन आएगा उनके मरने से पहले की वो अपने घर में रह सके सुशीला देवी का कहना है कि जब वो अयोध्या विकास प्राधिकरण के चक्कर लगा रही थी , तो उनसे पैसे भी माँगे गये और अधिकारियों से कई मिलने तक नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें:यूपी में क्यों हारे निरहुआ, खेसारी लाल ने बताया

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular