Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAzamgarh: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिपाही की मौत, सरकारी...

Azamgarh: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिपाही की मौत, सरकारी काम से गया था आजमगढ़

- Advertisement -

Azamgarh

इंडिया न्यूज, आजमगढ़ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जौनपुर में थी सिपाही की तैनाती
बलिया के बासडीह थाना क्षेत्र के निवासी संतोष तिवारी पुलिस विभाग में बतौर सिपाही तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने पर थी। शनिवार को वह सरकारी काम से आजमगढ़ बाइक से आया हुआ था। देर रात वह वापस सरायख्वाजा थाना पर लौट रहा था। वह गंभीरपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास ही पहुंचा था, कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में संतोष गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी मोहम्मदपुर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने घायल सिपाही संतोष को मृत घोषित कर दिया।

सिपाही 2018 में पुलिस विभाग में तैनात हुआ था। उसे मृतक आश्रित के रुप में तैनाती मिली थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई कन्हैया ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: बीएचयू के छात्र ने रचा इतिहास, भोजपुरी भाषा में लिखा शोध प्रबंध

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular