Monday, July 8, 2024
Homeआजमगढ़Azamgarh: कुएं में टुकड़ों में मिला युवती का शव, दंग रह गए...

Azamgarh: कुएं में टुकड़ों में मिला युवती का शव, दंग रह गए लोग

- Advertisement -

Azamgarh

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, आजमगढ़: मुंबई में हुए श्रद्धा मर्डर की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी में युवती का टुकड़ों में बंटा शव मिला है। सड़क किनारे स्थित कुएं में टुकड़ों में महिला का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है। और जांच की जा रही है।

ग्रामीणों को कुए में दिखा शव
मंगलवार की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर लोग शौच आदि करने के लिए निकले थे। तभी किसी ने कुएं में झांका तो वह दंग रह गया। उसमें एक युवती के अंग को काटकर फेंका गया था। धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र 22 वर्ष प्रतीत हो रही है।

नहीं हो सकी शव की शिनाख्त
पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य भी मौके के लिए रवाना हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पुरानी लग रही है। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Khatauli By Poll: टिकट न मिलने से नाराज गुर्जर नेता अभिषेक चौधरी ने छोड़ा रालोद, भाजपा में हुए शामिल – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular