Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAzamgarh: सनकी युवक ने प्रेमिका का गला रेत दिया, खुद को भी...

Azamgarh: सनकी युवक ने प्रेमिका का गला रेत दिया, खुद को भी किया जख्मी, 5 महीने से भाग रहे थे इधर-उधर

- Advertisement -

Azamgarh

इंडिया न्यूज, आजमगढ़ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए मुंबई से अपने घर लौट रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं खुद को भी चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी प्रेमी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात सिधारी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के समीप की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

5 महीने पहले लड़की के साथ हुआ था फरार
जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी धनंजय (22 साल) का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। लड़की बिलरियागंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव की रहने वाली थी। पांच माह पूर्व वह लड़की को लेकर फरार हो गया था। वह गुरुवार की शाम गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से उसके साथ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसके माता-पिता व परिवार के कुछ सदस्य भी थे।

लड़की के परिजनों के विरोध में जान देने की कोशिश की
लड़की को अपने साथ जाने के लिए धनंजय दबाव बनाने लगा। तभी उसके परिजन विरोध करने लगे। धनंजय ने चाकू से उसके गर्दन पर कई वार किए। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं युवक ने खुद को भी गर्दन में चाकू से वार कर जख्मी कर लिया। युवती को उसके परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय युवती की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर बिलरियागंज चले गए।

धनंजय ने बताया कि वह पांच माह पूर्व युवती से मंदिर में शादी रचाई थी। पांच माह से वह इधर-उधर भागर रहते थे। जब उसे लगा कि वह अपनी प्रेमिका से अलग हो जाएगा तो उसने उसे जान से मारकर खुद को भी जान से मारने का प्रयास किया।

बिलरियागंज थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों एक दूसरे के रिलेशन में आते हैं। दोनों मुंबई से लौटे तो किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे युवक ने उसपर हमला कर खुद को भी जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें: ‘बच्चा मां के पेट से बाहर निकलने से पहले पूछता’; इस बयान पर आजम के खिलाफ केस दर्ज

Connect Us Facebook | Twitter
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular