Sunday, July 7, 2024
HomeAasthaBadrinath Dham: धाम के कपाट खुलने पर PM मोदी के नाम से...

Badrinath Dham: धाम के कपाट खुलने पर PM मोदी के नाम से हुई पहली पूजा, पिछले 7 सालों में कितने यात्री पहुंचे बद्रीनाथ, जानें आंकडे

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),बद्रीनाथ :”Badrinath Dham” भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज गुरूवार को सुबह 7ः10 बजे शुभ मुहूर्त की ब्रहम बेला पर श्रद्वालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई।

धाम के कपाट खुलने पर PM मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

सुबह 4 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू की गई

पिछले 7 सालों में कितने यात्री पहुंचे बद्रीनाथ, जानें आंकडे

सुबह 4 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू की गई

आज से बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए है। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों संख्या में श्रद्वालु धाम मौजूद थे। गुरूवार सुबह 4 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू की गई । वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। मुख्य पुजारी वीसी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सबके लिए मंगलमय की कामना की। इसके साथ ही पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई।

प्रधानमंत्री के नाम से की गई पहली पूजा

बता दें कि आज सुबह 7ः10 बजे शुभ मुहूर्त पर भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ खोले गए। इसके साथ ही धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। कपाट खुलने के पहले दिन ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ में अखण्ड ज्योति एवं भगवान श्री बद्रीनाथ के दर्शन किए।

कब कितने यात्री पहुंचे बद्रीनाथ

विगत वर्षो में लाखों श्रद्वालु बद्रीनाथ की यात्रा कर चुके है। पिछले आंकडो पर नजर डाले तो:-
वर्ष                श्रद्वालु की संख्या
2016              654355
2017              920466
2018              1048051
2019              1244993
2020              155055
2021              197997
2022              1763549

जबकि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के बाद श्रद्वालु बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। इस बार शुरूआत में ही रिकार्ड पंजीकरण के साथ बडी संख्या में श्रद्वालु बदरीनाथ पहुंच रहे हैं।

Also Read: Uttarakhand Weather: केदार घाटी मे भारी बर्फबारी, निचले इलाको मे तेज बारिश, यात्रियों से अपील- जो जहां है वहीं रुक जाएं

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular