Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBallia Boat Accident: गंगा में चलेंगी रजिस्टर्ड नाव, जिलाधिकारी का निर्देश, NDRF...

Ballia Boat Accident: गंगा में चलेंगी रजिस्टर्ड नाव, जिलाधिकारी का निर्देश, NDRF ने निकाला एक और शव

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Ballia Boat Accident: कल तड़के सुबह हुए बलिया में नाव हादसे में रेस्क्यू कार्य आज भी जारी है। वहीं एनडीआरएफ की टीम ने आज एक और शव को बरामद किया है। इसी के साथ बलिया के जिलाधिकारी ने गंगा में नाविकों के लिए एक दिशानिर्देश भी जारी किया है। जिसके तहत अब गंगा में केवल रजिस्टर्ड नाव ही चलेंगी। पूरे हादसे में अभी तक कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है। कल नाव हादसे में 3 महिलाओं की मौत हुई थी। आज एक और शव को बरामद किया गया।

कल हुआ था नाव हादसा

जानकारी हो कि कल बलिया के माल्देपुर में नाव हादसा हुआ था। जहां पर मुंडन संस्कार में जा रही लोगों से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं इस हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं आज भी एक शव बरामद किया। जिसके बाद मरने वालो की संख्या कुल 4 हो गई है। इसी के साथ जो नाविक इस नाव को चला रहा था उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाविक बिना किसी अनुमति के ही गंगा में नाव चला रहा था।

सीएम ने जताया था दुःख

इस नाव हादसे में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया था। उन्होंने इस हादसे में घायल लोगों को जल्द ठीक होने की कामना की। तो वहीं मृतकों के प्रति शोक जताया। सीएम ऑफिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने जनपद बलिया में हुए नाव हादसे का संज्ञान लिया है। महाराज जी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। महाराज जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही SDRF व NDRF की टीमों को घटनास्थल पर तीव्रता से राहत कार्य संचालित करने हेतु भी निर्देशित किया है।”

Also Read:

Ghazipur News: भू माफियाओं पर चला पीला पंजा, अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने कराया खाली

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular