Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsBallia News: अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पकिस्तान गयी अंजू...

Ballia News: अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पकिस्तान गयी अंजू का कनेक्शन बलिया के इस गाँव से

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़)Ballia News: खबर यूपी के बलिया से है जहां अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पकिस्तान गई अंजू का कनेक्शन बलिया से सामने आया है। अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान गयी अंजू का पति अरविंद बलिया का रहने वाला है। बलिया के रसड़ा क्षेत्र के परसिया गांव के खड़कपुरा गांव में अरविंद का पैतृक घर है। हालांकि अरविंद का परिवार गांव में नही रहता। गांव में अरविंद के चाचा का परिवार ही रहता है।

10 वर्ष पहले अरविंद अपनी पत्नी के साथ आया था बलिया 

अरविंद का परिवार वर्षों पहले ईसाई धर्म अपना चुका है। अरविंद भिवाड़ी में किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करता है।भिवाड़ी में ही वर्ष 2007 में अरविंद की शादी अंजू से हुई। अंजू भी हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनी थी। अरविंद अपनी पत्नी अंजू के साथ 10 वर्ष पूर्व बलिया स्थित अपने पैतृक गांव आया था। उसके बाद दोनों कभी बलिया नही आये। दोनों के दो बच्चे हैं,जिन्हें छोड़कर अंजू पाकिस्तान चली गई। फिलहाल अरविंद के चाचा का परिवार और उसके गांव के लोग अंजू के पाकिस्तान जाने से हैरान हैं और उसके इस कदम को गलत मान रहे हैं।

Sahara India News: अगर आपका भी सहारा में फंसा है पैसा? तो पैसों की वापसी के लिए जरूरी है ये डॉक्यूमेंट्स, बिना इसके नहीं कर पाएंगे अप्लाई 

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular