Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsBallia News: बलिया में नाव पलटने के बाद हुआ एक और बड़ा...

Ballia News: बलिया में नाव पलटने के बाद हुआ एक और बड़ा हादसा मुंडन संस्कार से लौट रहे बच्चे की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Ballia News: ख़बर यूपी के बलिया जिले से है। जहां पर सोमवार को एक नाव पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। इस घटना से पूरे जिले से लोग दुखी थे तभी ही एक और दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने पूरे शहर और प्रशासन को झकझोर दिया है। जी हां मुंडन संस्कार के दौरान पिकप से घर लौटते समय बलिया सुखपुरा मार्ग में अचानक ट्रैक्टर से टक्कर लगने के कारण पिकअप पलट गई। जिसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्रिंस 5 वर्षीय पिता राजकुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एक बच्चे की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

बता दें कि थाना खेजुरी क्षेत्र अंतर्गत हाथउज गांव निवासी प्रिंस 5 वर्षीय बालक का ही मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद घर जा रहे थे। अचानक बीच में यह हादसा हो गया। चिकित्सकों के मुताबिक एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी 9 लोग पूरी तरह से गंभीर हैं। किसी की हालात सही नहीं बताई जा रही है। कुछ समय के लिए तो इमरजेंसी में लोगों का उपचार कर हो रहा है। अब घायल ख़तरे से बाहर है।

नाव पलटने से 4 महिलाओं की मौत, 30 घायल

इससे पहले बलिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां पर नदी में एक नाव पलटने से 4 महिलाओं की मौत तो कई लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नाव में 30 लोग सवार थे। हादसे के पीछे तीन बड़े कारण निकलकार सामने आए हैं। नाव में ओवरलोड सवारी थी। इसके बाद बीच धार में इंजन गड़बड़ और तो और तेज हवा से नाव का असंतुलित हो गई।

ओहार परम्परा के तहत महिलाएं थीं सवार

जानकारी के मुताबिक, बलिया के खेजुरी थाना के एक गांव की महिलाएं नाव में सवार थी। ओहार परम्परा के तहत ये लोग बड़ी संख्या में जुटे हुए थे। इस परंपरा में नाव से गंगा पार करने का चलन है।

UP Weather Update: यूपी के इन क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका, जानें आज का मौसम

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular