Monday, July 8, 2024
HomeCrime NewsBarabanki News: बाराबंकी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे...

Barabanki News: बाराबंकी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई पर किया जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर अस्पताल में कराया गया भर्ती

- Advertisement -

 India News (इंडिया न्यूज),Barabanki News: बाराबंकी जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। युवक की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक देर रात बाइक से घर वापस आया था। किसी को कुछ जानकारी नहीं हो पाई और उसका शव सुबह पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला है। युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।

क्या है मामला?

पूरी घटना बाराबंकी जनपद के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के नईमाबाद गांव की है। बताया जा रहा है कि इस गांव का रहने वाला मृतक युवक संजय रावत देर रात मोटरसाइकिल से घर वापस आया था। घर आने के बाद युवक संजय घर में ही लेट गया। घरवालों को कुछ जानकारी नहीं हुई। सुबह गांव के बाहर एक आम की बाग में उसका शव फंदे से लटकता मिला है। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के साथ ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक युवक संजय रावत ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है।

Sangeet Som News: बढ़ती जनसंख्या पर संगीत सोम का फिर हल्लाबोल, जहां किया PM ने रैली वहीं करेंगे 50 हजार लोगों के साथ धरना, भारत दुनिया में नं. 1

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular