Sunday, July 7, 2024
HomeअपराधBarabanki Story: शरारती तत्वों ने मंदिर से प्रतिमा को बाहर फेंका, घटना...

Barabanki Story: शरारती तत्वों ने मंदिर से प्रतिमा को बाहर फेंका, घटना से स्थानीय लोगो में आक्रोश

- Advertisement -

Barabanki Story: (Mischievous elements threw the statue out of the temple) घटना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के मेनचंदुरा गांव के पास चौराहे पर मौजूद दुर्गा माता के मंदिर का है। दरअसल, शरारती तत्वों ने मंदिर में लगी मां दुर्गा की मूर्ति को उठाकर नाले में फेंका दिया है। इस घटना के बाद से ही स्थानिय लोगों में आक्रोश हैं। गुस्साएं लोगों ने स्थानिय पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें, उन लोगों की अभी तक पहचान नहीं हुई हैं, जिसने मंदिर से प्रतिमां को उठाकर नाले में फेंका हैं। पुलिस ने कहा कि, अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, पुलिस मामले की जांच में जूटी हैं।

Barabanki Story
file photo

जानें पूरा मामला

मामला मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में मौजूद मंदिर का है। जहां, राच के वक्त कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा गायब कर दिया। सुबह के वक्त मंदिर से कुछ दूर मौजूद एक गंदे नाले में दुर्गा माता की मूर्ति पड़ी मिली।

मामले की जांच में जूटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों में इस घटना की जानकारी मोहम्मदपुर खाला थाने पर दी। सूचना मिलते ही, मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने नाले से मुर्ति को बाहर निकालवाया। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, हालांकि अभी तक शरारती तत्वों की पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जूटी है। साथ ही मंदिर की मूर्ति को उठाकर नाले में किसने फेंका है, उसकी खोज कर रही है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular