Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBareilly Conclave: विश्वास के बिना विकास संभव नहीं, अधिवेशन में बोले कैबिनेट...

Bareilly Conclave: विश्वास के बिना विकास संभव नहीं, अधिवेशन में बोले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

- Advertisement -

Bareilly Conclave: इंडिया न्यूज का कारवां पहुंचा है आज बरेली। जहां पर तमाम विषयों पर चर्चा होगी। इस कड़ी में आज बरेली अधिवेशन में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने तमाम मुद्दों पर बात की। धर्मपाल सिंह ने कहा कि विश्वास के बिना विकास संभव नहीं इसलिए लोगों के विकास को जीतना जरुरी। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षा में सरकार ने किया सुधार। अल्पसंख्यक मोदी के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। वहीं उन्होंने कहा कि मदरसों की जा रही जांच। 50 से ज्यादा मदरसे चिन्हित जिनपर जांच जारी है। दरसों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहै है। शिक्षको को भरने की प्रक्रिया में बदलाव होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराधियों को समाप्त कर दिया। अतीक अहमद के केस लिए कोई वकील तैयार नहीं हुआ करता था, आज वो सलाखों के पीछे। योगी सरकार में गुंडाराज समाप्त हुआ है। विदेशों में गायों का पालन बढ़ा है। आने वाले समय में गाय सड़को पर घूमते हुए नजर नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि PPP मॉडल पर गौशाला बनाएंगे। इन गौशाला में 4000 देशी गाय पाली जाएंगी, गायों के गोबर का भी होगा प्रयोग। गाय के गोबर से सीएनजी बनाई जाएगी।

चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा की सरकार में क्या होता है लोगों को पता है। सपा के शासन में अपराध की पराकाष्ठा। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर रहता है। 2024 में भी पीएम मोदी ही होंगे। चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा फिर से बन गया। राम मंदिर के निर्माण का काम किया जा रहा है। आज गर्व से राम का भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में कानून का राज कायम है। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल। पुलिस अपराधियों का सफाया करने में लगी है। बुलडोजर के डर से अपराधी भागने को मजबूर हैं।

Also Read: Bareilly Conclave: उद्यमियों के साथ संघर्ष की कहानी उनके ही जुबानी, जानिए खास बातचीत

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular