Sunday, July 7, 2024
HomeCrime NewsBasti Crime: किशोरी के साथ पहले हैवानियत फिर उतारा मौत के घाट,...

Basti Crime: किशोरी के साथ पहले हैवानियत फिर उतारा मौत के घाट, आरोपी BJP पार्टी से जुड़े

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Basti Crime: बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात किशोरी पहले हैवानियत का शिकार हुई और इसके बाद उसे मौत के घाट उतारा गया। एक घर की पहली मंजिल पर उसके साथ जबरदस्ती की गई। किशोरी को रक्तस्राव हुआ उसे बचाने की बजाय सीढ़ियों से घसीटकर घर के बाहर लाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। खून के निशान काफी दूर तक मिले हैं। रात करीब दस बजे किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, एक की तलाश जारी है। इस मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद जब आरोपी को गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूटा और उन्होंने सड़क पर ही धरना – प्रदर्शन शुरू कर दिए। पुलिस के मुताबिक मृतका की मां की शिकायत पर बिरऊपुर निवासी मोनू साहनी, राज निषाद और कुंदन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया है। तीनों आरोपी बीजेपी से जुड़े हुए हैं। कुंदन भाजपा किसान मोर्चा का गौर मंडल का उपाध्यक्ष है। बाकी दो आरोपी बीजेपी के कार्यकर्ता बताए जा रहे है। कुंदन ने बिरऊपुर में भी एक मकान बना रखा है। आरोपी मोनू साहनी और कुंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतका बीते छह-सात महीने से उसके संपर्क में थी और दोनों में बातचीत होती थी।सोमवार की शाम उसने फोन करके किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद वह उसे कुंदन सिंह के घर पर ले गया था। यहां किशोरी से हैवानियत के बाद वह बेहोश हो गई और किशोरी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सब ने मिलकर शव को सड़क किनारे लाकर फेंक दिया। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी की मौत अत्याधिक खून बहने और न्यूरो इंजरी के चलते हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर कुंदन सिंह के मकान की सघन जांच की। मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में बेड पर बिछा गद्दा खून से सना मिला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए। कुंदन सिंह के मकान के एक कमरे से कपड़ों के ढेर से खून से सनी बेडशीट और कपड़ा बरामद किया है। गांव के लोग आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिरऊपुर चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। घंटों जाम रखने के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर जाम हटा।

जहां किया दुष्कर्म वो मकान रहता था खाली

ग्रामीणो की माने तो कुंदन सिंह का मकान अक्सर खाली ही रहता है। यहां आए दिन कुछ लोगों की भीड़ देखी जाती थी। देर रात तक दावतों का दौर भी चलता था। दावत में स्थानीय थाने के तीन सिपाहियों के भी शामिल होने की चर्चा रही। वहीं इस मामले पर एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि तीन में से दो आरोपी अरेस्ट हो गए हैं। एक अभी फरार है जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पूरे मामले पर बेहद गंभीरता से पुलिस कार्यवाही कर रही है।

Lucknow News: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात, केंद्र के अध्यादेश को लेकर होगी बात

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular