Friday, July 5, 2024
HomeEntertainment NewsBB OTT 2: एल्विश यादव ने अपने नाम किया बिग बॉस...

BB OTT 2: एल्विश यादव ने अपने नाम किया बिग बॉस ओटीटी 2 की खिताब, जीते 25 लाख रुपये, अभिषेक मल्हान रहे फर्स्ट रनरअप

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), BB OTT 2: देर रात बिग बॉस सो को अपना शो को अपना विनर मिल गया है। जहां फैंस के लिए एक खुशखबरी है।  वहीं, एल्विश यादव विनर बने हैं। इसके साथ ही अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे और वहीं मनीषा रानी सेकंड रनरअप रहीं। बताते चलें कि शो का ग्रैंड फिनाले काफी एंटरटेनिंग रहा।

शो के एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी किया परफॉर्म

लंबे समय के इंतजार के बाद फैंस को इंतजार खत्म हुआ है। वहीं, बिग बॉस के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स की बात करें तो एल्विश यादव,मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान रहे। इसके साथ ही शो का ग्रैंड फिनाले भी काफी मजेदार रहा। शो में फिनाले के दौरान बादशाह और कृष्णा अभिषेक भी नजर आए। पिता महेश भट्ट भी बेटी पूजा भट्ट को सपोर्ट करने के लिए फिनाले में पहुंचे। साथ ही आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे भी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। शो के एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी परफॉर्म किया।

शो में डांस परफॉर्मेंस से लेकर कॉमेडी तक सभी कुछ देखने को मिला।

टॉप 5 कंटेस्टेंट

शो को फैंस का भी भरपूर प्यार मिला। शो में टीवी इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक एक्टर्स पहुंचे थे। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी कड़ी टक्कर दी। और इसी का नतीजा था कि शो के टॉप 5 में 3 इन्फ्लुएंसर्स एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने जगह बनाई। बताते चलें कि एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट भी टॉप 5 में शामिल हुईं। फैंस ने शो को काफी पसंद किया। सभी ने अपनी-अपनी जर्नी को काफी एंजॉय किया।

इस शो में फलक नाज, अविनाश सचदेवा, आलिया सिद्दीकी, जिया शंकर, पुनीत कुमार, पलक पुरसवानी, आकांक्षा पुरी, जद हदीद जैसे स्टार्स नजर आए।

Also Read: Summer Drink : आपको भी गर्मियों में होती है पेट से जुड़ी समस्या, तो ट्राई करें ये डाइजेस्टिव ड्रिंक

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular