Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsRahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, जानिए...

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरी खबर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पहले राम भक्तों ने विरोध किया। इसके बाद जब राहुल गांधी जिस रास्ते से गुजरे तो भाजपाइयों ने उसे गंगाजल से धोकर शुद्ध किया। वही, रायबरेली में राहुल गाँधी के साथ प्रियका नहीं आई जिसके बाद राजनीति में काफी बाते चलने लगी।

अखिलेश यादव को भी होंगे शामिल (Bharat Jodo Nyay Yatra)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बदरा आ रही हैं। गठबंधन के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी शामिल होना है। अभी कांग्रेसियों को पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन कार्यक्रम तय हो गया है। गुरुवार को शहर कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस नेताओं ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जगह-जगह स्वागत की हो रही तैयारी

यह शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी। कांग्रेस पदाधिकारी जनसंपर्क कर रहे हैं। बैठकों के जरिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जा रही है। वहीं। मार्ग का निरीक्षण और जगह-जगह स्वागत की भी तैयारी की जा रही है।

टेढ़ी बगिया से आगरा में प्रवेश करने के बाद यात्रा कुछ दूरी तय करेगी। इस दौरान अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सौ फुटा रोड से वाहनों द्वारा काफिला शाहदरा कस्टम। नुनिहाई। अंबेडकर ब्रिज। यमुना किनारा और माल रोड होते हुए इटौरा पहुंचेगा।

इसके बाद उसी दिन यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाने वालों में प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर। पूर्व विधायक अमर सिंह परमार। शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू। डॉ। मधुरिमा शर्मा आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular