Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking Newsभारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, जानिए क्या बोले

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, जानिए क्या बोले

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) I.N.D.I.A Alliance: इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में उथल पुथल मचा हुआ है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है कि अब अखिलेश यादव राहुल गांधी की चुनावी यात्रा में शामिल होंगे। अब देखना होगा की इस जोड़ी के मिलने से जनता के मन में क्या परिवर्तन होता है।

अखिलेश यादव न्याय यात्रा में लेंगे हिस्सा

बता दे, अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा में हिस्सा लेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था लेकिन सीट बंटवारे पर कोई फैसला नहीं होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमने अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है। वह न्याय यात्रा में हिस्सा लेंगे।

(I.N.D.I.A Alliance) राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि यह उन्हें तय करना है। ये दोनों सीटें गांधी परिवार की थीं और गांधी परिवार में ही रहेंगे। बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular