Friday, July 5, 2024
HomeमनोरंजनBhojpuri Song Release: पवन सिंह संग सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, गाने...

Bhojpuri Song Release: पवन सिंह संग सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, गाने के वीडियो को मिले रिकार्ड व्यू

गाने के वीडियो में पवन सिंह और सपना के बीच कमाल की कैमिस्ट्री और डांस मूव्स देखने के लिए मिल रहे हैं। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम होगी। दोनों स्टार्स के इस म्यूजिक वीडियो के जरिए पहली बार छोटे पर्दे पर साथ देखा गया है।

- Advertisement -

Bhojpuri Song Release: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को उनके फैंस पावरस्टार के तौर पर जानत है। ऐसे में वो भी अपने फैंस को उदास नही करते। पवन सिंह हाल में कई मामलों को लेकर सुर्खियों में थे। लेकिन सब के बाद भी वो अपने फैंस के लिए मनोरंजन का ध्यान रखते हैं। हाल ही में पवन सिंह का एक गाना रिलीज किया गया है जो कुछ घंटों में यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है।

इस गाने के वीडियो में पवन के साथ हरयाणवी डांस की क्वीन सपना चौधरी नजर आ रही है। जब भोजपुरी और हरयाणा के सुपरस्टार एक साथ मिले तो बवाल तो होना ही था जो कि देखने को मिला। इस गाने में दोनों ही स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया है। उनके वीडियो ने एक ही दिन में 5 मिलियन से ज्यादा बार देखे जाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। ये देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस गाने के बोल ‘लहंगा लहक जाई’है।

रिलीज हुए भोजपुरी गाने ‘लहंगा लहक जाई’ का वीडियो इन दिनो वायरल है और हर भोजपुरी जानने वाला और सुनने वाला इस गाने को बार बार सुन रहा है। ऐसे में इस गाने को हिट होना ही था। आपको बता दें कि ये पहली बार है जब सपना चौधरी और पवन सिंह की जोड़ी को देखा गया हो। यही कारण है कि लोग इसे बेहद पसंद कर रहें है। बात करें गाने के वीडियो की तो इसमे सपना चौधरी लहंगा में नजर आ रही है जो कि सभी का दिल जीत रहीं है।

गाने के वीडियो में पवन सिंह और सपना के बीच कमाल की कैमिस्ट्री और डांस मूव्स देखने के लिए मिल रहे हैं। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम होगी। दोनों स्टार्स के इस म्यूजिक वीडियो के जरिए पहली बार छोटे पर्दे पर साथ देखा गया है। जब इस गाने का टीजर जारी किया गया था तभी से इस गाने का इंतजार लोगो को था। अब गाना जब रिलीज हो गया है तो लोगों के प्यार ने उसे यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में शामल हो गया है। गाने को लोगो का शानदार प्यार मिल रहा है।

गाना ‘लहंगा लहक जाई’ को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है। इसके लिरिक्स धीरज बबुआन ने लिखे हैं। म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। डायरेक्टर दीपेश गोयल हैं। कोरियोग्राफर अमित स्याल और अंकित थापा हैं। निर्माता दीपेश रखेजा हैं।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad crime news: अगर आप भी होटलो में खाना पसंद करते हैं तो जाने ये मामला, गाजियाबाद में थूक लगाकर बनाता था रोटी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular