Sunday, July 7, 2024
HomeBiharकोचिंग टीचर ने की छात्रा के साथ हैवानियत, रेप और हत्या के...

कोचिंग टीचर ने की छात्रा के साथ हैवानियत, रेप और हत्या के बाद लीची के बाग में छुपाया शव

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Bihar News : हर दिन की तरह 10वीं कक्षा की छात्रा खुशबू 25 जनवरी को भी साइकिल चलाकर कोचिंग के लिए निकली थी। शाम हो गई लेकिन खुशबू घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को लड़की की चिंता होने लगी। घर के लोग खुशबू को खोजने लगे। देर रात तक जब खुशबू का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस के साथ-साथ खुशबू के परिजन भी तलाश में मशक्कत कर रहे थे। तलाश चल ही रही थी कि अचानक गांव के बगीचे से आवाज उठी। कुछ लोगों ने देखा कि लीची के बगीचे में एक लड़की के शरीर का हिस्सा दिख रहा है।

यह खबर सुनते ही खुशबू के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। शव को आम लीची के बगीचे में मिट्टी और पेड़ के पत्तों से छिपा दिया गया था। जब जमीन से पत्तियां और मिट्टी हटाई गई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। यहां एक लड़की का शव पड़ा हुआ था। यह शव खुशबू का था। इस बाग में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंची कांटी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। खुशबू की लाश मिलने के बाद पुलिस का शक सबसे पहले उस कोचिंग संचालक पर गया जिसके कोचिंग में खुशबू पढ़ने जाती थी। पुलिस ने शक के बिनाह पर कोचिंग संचालक विवेक कुमार को हिरासत में ले लिया।

जांच में यह भी पता चला कि जिस लीची बागान में बच्ची का शव मिला, वह कोचिंग संचालक विवेक का है। पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी की कोचिंग से मृतक छात्र की साइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस का शक पुख्ता हो गया, इसलिए पुलिस ने कोचिंग मालिक विवेक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कोचिंग संचालक विवेक ने खुशबू के साथ दुष्कर्म किया था। अपने ही कोचिंग में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस को खुशबू के मोबाइल से कुछ फोटो और वीडियो मिले हैं। फोन से तीन सौ से ज्यादा तस्वीरें डिलीट हो चुकी हैं। पुलिस इन वीडियो फोटो को बरामद करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कोचिंग संचालक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। जब्त मोबाइल से पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले।

ये भी पढ़े:
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular