Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsBihar News: संस्कृत के पेपर में इस्लाम से जुड़े सवाल आए और...

Bihar News: संस्कृत के पेपर में इस्लाम से जुड़े सवाल आए और हंगामा हो गया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Bihar News: बिहार राज्य अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर अपने विद्यालयों में मासिक एग्जाम करा रहा है। इससे पहले अक्टूबर महीने की क्लास नौ का पेपर सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें संसकृत के पेपर में इस्लाम धर्म से जुड़े दस सवाल बच्चों से पूछे गए थे। अब पेपर सामने आते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बिहार में संसकृत का भी इस्लामीकरण हो गया है।

प्रशन को लेकर उठ रहे तरह-तरह के सवाल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नौवी क्लास के संस्कृत विषय की पाठ्यपुस्तक में कुल पंद्रह चैपटर हैं। जिसके 10 वें अध्याय का नाम ईद महोत्सव है। इस दौरान 26 अक्टूबर को संस्कृत के एग्जाम में 10 प्रश्न इस्लाम धर्म से जुड़े पूछे गए थे, जो गुरूवार के दिन तेजी से वायरल हुआ । जिसके बाद प्रशन को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठाने लगे हैं। तो वहीं विभागीय लोगों का कहना है कि यह संस्कृत की किताब पहले से है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या कहा

गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में संस्कृत का भी इस्लामीकरण हो गया है। बिहार के सरकारी स्कूलों में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम पर सवाल पूछे जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंगेर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सुभ्रो सान्याल ने बताया कि इस मामले पर सरकार को ही निर्णय लेना होगा। हमलोग इसमें कुछ नही कर सकते हैं।

Also Read: Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी, आइए उसकी पूरी कहानी बताते हैं

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular