Sunday, May 19, 2024
HomeAasthaछठ पर्व पर ऐसे करें पूजा, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

छठ पर्व पर ऐसे करें पूजा, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Chhath Puja Mahatva: दिवाली के तुरंत बाद कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मानाया जाता है। इस साल यह त्योहार 17 नवंबर से शुरू हो रहा है और 20 नवंबर तक चलेगा। इस महापर्व में छठी मैया के साथ सूर्य भगवान की विशेष पूजा की जाती है। छठ पूजा के उपरांत छठव्रती को 36 घंटे के कठिन व्रत का पालन करना पड़ता है। दो दिनों के क्रियाकलापों के बाद पूजा के तीसरे दिन, व्रती डूबते हुए सूर्य को जल देती है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को जल अर्पित कर महापर्व का समापन करती है। हिंदू धर्म में सूर्य को प्रत्येक ऊर्जाओं का स्रोत माना जाता है। यह व्रत पुरुषों और महिलाओं द्वारा मुख्य रूप से अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।

क्या है सूर्य भगवान की आराधना का महत्व

हिंदू धर्म में सूर्य भगवान की पूजा करना फलदायी माना गया है। रोजाना प्रात: काल सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से शरीर के सभी रोग दूर होते हैं और जीवन में सारे दुख धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। छठ महापर्व पर सूर्य भगवान की पूजा करने से इसका महत्व और अधिक हो जाता है। हिन्दु धर्म के अनुसार, नियमित तौर से सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से घर के सभी दोष दूर होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है। समाज में आपका मान- सम्मान और गौरव में भी वृद्धि होता है।

छठी मैया का अवतार

हिंदु ग्रंथो के मुताबिक छठी मैया भगवान विष्णु की मानस पुत्री हैं। और यह भी माना जाता है कि छठी मैया सूर्य भगवान की बहन हैं। उन्हें दुर्गा के रूप में देवी कात्यायनी का अवतार माना जाता है। यह भी माना जाता है कि जब ब्रह्मांड के निर्माण के वक्त ब्रह्मा जी ने खुद को दो हिस्सों में बाट लिया था। जिसमें एक हिस्सा पुरुष बना और दुसरे ने महिला का रूप धारण कर लिया। यही बाद में प्रकृति माँ बन गईं जो कि प्रकृति मां ने अपने आप को छः हिस्सों में बांट दिया। इसमें से अंतिम रूप ‘छठी’ को कहा गया है।

READ ALSO: Chhath Puja: इस आसान विधि से बनाए छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद ठेकुआ, मिनटों में हो जाएगा तैयार  

मुजफ्फरनग में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की भिड़ंत, गाड़ी में सवार सभी लोगों की मौत

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular