Sunday, July 7, 2024
HomeBJPBJP District President List: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने...

BJP District President List: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने धोषित की नए जिलाध्यक्षों की सूची…. 

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), BJP District President List: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के ल‍िए भाजपा यूपी के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज अपनी नई टीम की घोषण कर दी है। इस बदलाव के जरिए बीजेपी न केवल क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है बल्कि जातीय समीकरणों को भी साधने का बीजेपी का फोकस रहा है। बता दें कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 2024 के लिए लोकसभा की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्‍य तय कर रही है। ऐसे में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। विधानसभा से लेकर नगर पालिका चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर संगठन ने निर्णय लिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव के लिहाज से जिला अध्यक्षों के बदलाव को काफी अहम माना गया है। इस बदलाव के कारण बीजेपी न केवल क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी, बल्कि जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश करेंगी।

पार्टी ने डा. आरए वर्मा पर दिखाया भरोसा

ॉबीजेपी ने लखनऊ में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आनंद द्विवेदी को सौंपी है। साथ ही जिलाध्यक्ष पद पर विनय प्रताप सिंह को लाया गया है। बीजेपी ने 2024 के चुनाव को देखते हुए ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के चेहरों को सामने किया है। जिला सुलतानपुर से डा. आरए वर्मा फिर भाजपा के जिलाध्यक्ष बने हैं। बीजेपी हाईकमान ने उन पर भरोसा दिखाया है। बीजेपी पिछड़ी जाति का अध्यक्ष बना लोकसभा चुनाव का समीकरण साधने की जुगत में है।

उर्विजा दीक्षित को मिली जिलाध्यक्षी

आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन को एक बार दोबारा मौका दिया है। पार्टी ने दोनों पर फ‍िर से भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उर्विजा दीक्षित को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। भाजपा के सबसे सक्रिय नेताओं में उर्विजा दीक्षित शामिल हैं। उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए जिले में पार्टी की कमान सौंपी गई है।

 

Also read: Sanatan Dharma Row : सनातन धर्म को लेकर विरोधी दलों पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कहा – ‘माफ नहीं करेगा हिन्दुस्तान..’,

UP BJP News : भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बदला जिलाअध्यक्ष, त्रयंबक तिवारी बनाए गए नये जिलाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह ने जारी की लिस्ट

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular