Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBJP Gujjar Leader Avtar Singh Bhadana Joined RLD: विधानसभा चुनाव से पहले...

BJP Gujjar Leader Avtar Singh Bhadana Joined RLD: विधानसभा चुनाव से पहले गुर्जर नेता अवतार सिंह भड़ाना ने छोड़ा भाजपा का साथ, आरएलडी में हुए शामिल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
BJP Gujjar Leader Avtar Singh Bhadana Joined RLD: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पहले स्वामी प्रसाद मार्य ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफी देकर भाजपा को छोड़ा और अब गुर्जर नेता और बीजेपी विधायक अवतार सिंह भड़ाना भाजपा को छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में भड़ाना मेरठ की मीरापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। आरएलडी ने अपने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा है कि पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता अवतार भड़ाना आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए।

Minister Dara Singh Chauhan Resigns: कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले भाजपा को एक और झटका

पिछले 2 दिन में 5 नेताओं ने भाजपा का साथ छोड़ा BJP Gujjar Leader Avtar Singh Bhadana Joined RLD

बुधवार को अवतार सिंह भड़ाना ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की और जयंत ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। अवतार सिंह भड़ाना ने पश्चिम यूपी में भाजपा को मजबूती प्रदान की है। किसान आंदोलन खत्म हो जाने के बाद भाजपा पश्चिमी यूपी में प्रदर्शन कमजोर होने की आशंका जताई जा रही थी। विधानसभा चुनाव के पहले चरण की शुरूआत भी पश्चिम यूपी से होनी है।

पिछले 24 घंटे में बीजेपी के पांच बड़े नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ा है। सबसे पहले यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया। उनके बाद बांदा के तिंदवारी विधानसभा सीट से विधायक बृजेश प्रजापति ने त्यागपत्र दिया। शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और कानपुर के बिल्हौर के विधायक भगवती प्रसाद सागर ने इस्तीफा दिया है।

Read More: Arrest Warrant Against Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया जारी, धार्मिक भावनाएं भड़काने पर कोर्ट ने जारी किया आदेश

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular