Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsBJP Latest News : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी तारिक मंसूर...

BJP Latest News : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी तारिक मंसूर बने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी ने नए संगठन पदाधिकारियों की जारी की लिस्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) BJP Latest News लखनऊ : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया अपने अस्तर से काम कर रही है।

इसी बीच बीजेपी ने भी अपनी नए संगठन पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमे तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बीएल संतोष बने रहेंगे महामंत्री

इसी क्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। यूपी के एमएलसी तारिक मंसूर भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। सांसद रेखा वर्मा भी बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी।

सांसद अरुण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद राधामोहन अग्रवाल भी राष्ट्रीय महामंत्री वही बीएल संतोष बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बने रहेंगे।

38 कार्यकारिणी सदस्य शामिल

साथ ही लखनऊ के शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बने। सांसद सुरेंद्र सिंह नागर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव, यूपी से राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने।

बीजेपी ने 38 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यूपी के पदाधिकारियों को सबसे ज्यादा स्थान दी है।

यूपी से 9 नेताओं को मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

बस्ती के सांसद हरिश और कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर मंत्री थे। अभी हाल ही में पार्टी में शामिल हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया।

बीजेपी यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह को भी नेशनल टीम में जगह नहीं दी गई। अब यूपी को जल्दी नया प्रभारी मिलेगा।

Also Read – मर्डर टू फिल्म से प्रेरित साइको किलर गिरफ्तार, दूसरी पत्नी की हत्या कर दफनाया, पत्नी की दो बहनों से रेप के बाद की थी शादी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular