Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBJP President JP Nadda in UP: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को...

BJP President JP Nadda in UP: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर, आगरा में मंथन और बरेली में करेंगे डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार

- Advertisement -

BJP President JP Nadda in UP

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
BJP President JP Nadda in UP: उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है और सियासी हलचल भी तेज हो गई है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (National President Jagat Prakash Nadda) उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास के लिए आने वाले हैं। अपने दौरे के दौरान वह कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी करेंगे। नड्डा ताज नगरी आगरा में 20 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शाम को बरेली में डोर-टू-डोर बीजेपी का चुनाव प्रचार भी करेंगे।

आगरा में पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

भाजपा के उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह 10 बजे आगरा पहुंचेंगे। सुबह 10:20 बजे वह आगरा के कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित प्रसिद्ध राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वह 10:50 बजे एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट, आगरा में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद क्षेत्र की 20 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी स्थान पर 11:50 बजे अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी क्षेत्र की 20 विधान सभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

बरेली में करेंगे डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार

यूपी मीडिया प्रभारी ने आगे बताया है कि जेपी नड्डा शुक्रवार दोपहर 02:30 बजे बरेली पहुंचेंगे। 02:50 बजे वह आईआईएम हॉल, बरेली में क्षेत्र की तीन विधान सभाओं के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 04:45 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष बरेली में चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का अनुसरण करते हुए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। देर शाम 07:15 बजे वे बरेली जिले की 9 विधान सभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे।

Read More: Akhilesh Will Contest From Karhal in Mainpuri: मैनपुरी के करहल से मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव, 2007 से लगातार विजयी रथ पर सवार है सपा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular