Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआठ किसानों के शव निकाले गए, रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में गिरा...

आठ किसानों के शव निकाले गए, रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में गिरा था ट्रैक्टर

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, हरदोई (Uttar Pradesh)। पाली में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी थी। हादसे के बाद 14 किसान तैरकर बाहर निकल आये थे। देर रात गोताखोरों ने ट्रैक्टर चालक मुकेश (22) का शव बरामद कर लिया था। रविवार सुबह नदी से सात शव और बरामद किए गए।

पूरा हो गया रेस्क्यूः जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि रेस्क्यू पूरा हो गया है। अब तक कुल आठ शव निकाले गए। इसमें सात लोग ऐसे हैं जो किसान थे और नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। आठवें शव के बारे में जानकारी की जा रही है। वह ट्रॉली पर था या नहीं। लेकिन इतना स्पष्ट हो गया है कि उसकी मौत भी नदी में डूबने से हुई थी।

मंडी में खीरा बेचने गए थे किसान

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर से करीब 22 किसान निजामपुर पुलिया स्थित मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खीरा बेचने गए थे। वापस लौटते समय दो किसान रामलीला चौराहे पर उतर गए थे। इसके बाद गर्रा पुल के निकट ट्रैक्टर का बायां पहिया निकल गया था। इसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गर्रा पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी थी। हादसे के बाद चारों ओर चीखपुकार मच गई थी।

यह भी पढ़ेंः रालोद अध्यक्ष जयंत ने बागपत को चुना नोडल जिला, दादा और पिता की कर्मभूमि को दिया सम्मान

यह भी पढ़ेंः ‘वी वीमेन वांट’ शो में मेनोपॉज के लक्षणों और कारणों पर की जाएगी चर्चा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular