Sunday, July 7, 2024
Homeउपयोगिता समाचारBollywood News: राखी सावंत के पति आदिल की बढ़ीं मुश्किलें, ईरानी महिला...

Bollywood News: राखी सावंत के पति आदिल की बढ़ीं मुश्किलें, ईरानी महिला ने करवाया रेप का केस दर्ज, 5 महीने तक करता रहा शोषण

- Advertisement -

Bollywood News: (Rakhi Sawant’s husband Adil’s problems increased) राखी सावंत के पति आदिल खान के खिलाफ ईरानी महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आदिल ने उसे शादी का झांसा देकर 5 महीने तक रेप किया। जिसके बाद आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज की गई है।

हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से रचाई शादी

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चाओं में है। राखी ने हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से शादी रचाई थी। जिसके बाद से ही राखी ने आदिल पर अपने साथ मारपीट करने, उनके पैसे-ज्वैलरी हड़पने और धोखा का आरोप लगाया है। जिसके बाद आदिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आदिल खान के खिलाफ मैसूर में FIR दर्ज हुई

वहीं, आदिल खान दुर्रानी की मुसीबतें अब और बढ़ने वाली हैं। बता दें कि आदिल के खिलाफ एक ईरानी महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आदिल ने महिला से शादी का वादा करके 5 महीने तक उसका रेप किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रेप का मामला दर्ज

खबरों के मुताबिक ईरानी स्टूडेंट ने कथित तौर पर रेप का आरोप लगाते हुए कहा कि वह और आदिल मैसूर में साथ रहा करते थे। आदिल ने उनसे शादी की बात कही थी। लेकिन शादी का झांसा देकर आदिल उससे लगातार 5 महीने तक बलात्कार करता रहा। महिला ने बताया कि जब उसने पांच महीने पहले उससे शादी करने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया और कहा कि वह कई लड़कियों के साथ इसी तरह के रिश्ते में है।

5 महीने तक ऐसा करने पर पीड़िता ने पुलिस में उसकी शिकायत करने की बात कही। जिसपर आदिल ने दो नंबरों से इंटिमेट फोटोज भेजकर कहा कि अगर वह पुलिस में गई तो ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। साथ ही उसे जान से मारने की भी धमकी दी।

Also Read: Uttarakhand News: युवाओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में टिहरी के शहीद पार्क पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, CBI जांच की करी मांग

 

 

 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular