होम / Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के बेटे को कोर्ट से बड़ी राहत

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के बेटे को कोर्ट से बड़ी राहत

• LAST UPDATED : April 9, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Mukhtar Ansari: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 9 अप्रैल को जेल में बंद उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी को उनके पिता मुख्तार अंसारी की याद में ‘फातिहा’ समारोह में भाग लेने की अनुमति दे दी। बाहुबली  से नेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। फातिहा समारोह 10 अप्रैल को निर्धारित किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की शीर्ष अदालत की पीठ ने निर्देश दिया कि अब्बास को सुरक्षा के साथ पुलिस हिरासत में कासगंज जेल से उसके घर गाजीपुर ले जाया जाए। 10 अप्रैल को होने वाले समारोह को खत्म होने के बाद उसे 13 अप्रैल को कासगंज जेल में ले भेज दिया जाए।

Also Read- Akhilesh Yadav: मुश्किल में अखिलेश यादव! चुनाव आयोग से की गई शिकायत

मुख्तार पर 60 से अधिक मामले दर्ज

63 वर्षीय मुख्तार अंसारी 60 से अधिक मामलों में 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब के जेलों में बंद था। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में सजा काट रहा था। 28 मार्च की रात जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। 30 मार्च को उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गाजीपुर में दफनाया गया था।

Also Read- Lucknow: महिला सिपाह से छेड़खानी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, लोगों ने दमभर पीटा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox