होम / भगवान शिव पर नहीं चढ़ाते ये फल, भोले भंडारी हो सकते हैं रुष्ट

भगवान शिव पर नहीं चढ़ाते ये फल, भोले भंडारी हो सकते हैं रुष्ट

• LAST UPDATED : March 2, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Shivji Puja: हिंदू धर्म में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवताओं में सबसे पहले आते हैं। उन्हें केवल एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्रों में सोमवार, प्रदोष, मासिक शिवरात्रि, सावन का महीना और महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित हैं। शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने-अपने तरीके से उनकी पूजा करते हैं।

तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए – Shivji Puja

भगवान विष्णु, भगवान हनुमान और भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते बहुत प्रिय हैं। तुलसी के पत्तों के बिना प्रसाद अधूरा माना जाता है, लेकिन भोलेनाथ को कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए। भगवान शिव को तुलसी के पत्ते चढ़ाने से भगवान क्रोधित हो जाते हैं। दरअसल, भगवान शिव ने तुलसी के पति राक्षस जलंधर का वध किया था, जिसके कारण भगवान शिव को तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाए जाते।

नारियल पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए

भगवान शिव की पूजा में कभी भी नारियल पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वैसे तो भगवान शिव को साबुत नारियल चढ़ाया जा सकता है, लेकिन नारियल का पानी भूलकर भी शिव लिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox